मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार शाम को दो बहनों ने अपनों बच्चों समेत कुएं में छलांग लगा दी। सबसे पहल प्रेग्नेंट छोटी बहन ,अंजली रावत (35) ने अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगाई, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके कुछ ही घंटे के बाद कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में बड़ी बहन सीता रावत ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। आइए इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
छोटी बहन ने बेटे संग लगाई कुएं में छलांग
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बैराड़ निवास अंजलि ने अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। अंजलि 6 महीने की गर्भवती भी थी, इस वजह से गर्भ में पल रहा शिशु भी नहीं बचा।
बताया जा रहा है कि अंजलि के साथ उसकी तीन बेटियां भी साथ में थी, लेकिन बड़ी बेटी मोनिका ने खुद और अपनी तीनों छोटी बहनों को बचा लिया। इसके बाद उसने घर जाकर परिजनों को सूचना दी।
बड़ी बहन ने तीन बच्चों संग दी जान
अंजलि की मौत के कुछ ही घंटे बाद कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव की रहने वाली बड़ी बहन, सीता रावत ने तीन बच्चों संग जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को अपने तीन बच्चों के साथ खेत में गई थी, लेकिन 6 बजे तक वापस नहीं लौटी। तब परिजनों ने उनको ढूंढना शुरू किया, खेत में कुएं के पास चप्पल दिखाई दी। जब परिजनों ने कुएं में झांककर देखा, तो एक बच्चे का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रात को करीब 11 बजे सीता और उसके तीन बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से, परिजनों में गहरा शोक है।
इन दोनों घटनाक्रम में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। दो बहनों और चार बच्चों की मौत से परिवार शोक में डूबा हुआ है। फ़िलहाल सभी का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और दोनों की अलग-अलग थाने में जांच चल रही है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की इतने लोगों के जान देने के पीछे की क्या वजह है।
Also Read: बेगूसराय में बड़ा हादसा: ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लोग लापता; खोजबीन जारी


Download Android App
Download iOS App




