सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर और गुल्लू यानी कुशाल तंवर के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक इंस्टाग्राम रील को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। काजी के चाहने वाले इस मौके पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
एलविश यादव ने काजी तौकीर को किया सपोर्ट , सोशल मीडिया पर फैंस का आया सैलाब

बिग बॉस 20 का सस्पेंस हर बीतते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी विजेता एलविश यादव ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को अपना खुलकर सपोर्ट दिया है। दरअसल, घर के अंदर मौजूद कुशाल तंवर (गुल्लू) ने एलविश के साथ अपनी गहरी दोस्ती का जिक्र करते हुए उन्हें अपना “बढ़िया भाई” बताया था। इसके जवाब में एलविश ने एक खास रील शेयर करते हुए न सिर्फ गुल्लू बल्कि काजी तौकीर के लिए भी वोट्स की अपील की।
एलविश के इस सपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर काजी के फैंस की ज़बरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ‘Qazi the Rockstar‘ और ‘Only Qazi Bhai‘ जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस लगातार काजी को शो का असली विनर बता रहे हैं और उनके लिए जमकर वोटिंग कर रहे हैं।
कैप्टेंसी टास्क में हुई भयंकर लड़ाई, मनीष गोयल और उदिति सिंह के छलके दर्दनाक आंसू

बिग बॉस का घर बिना लड़ाइयों के अधूरा माना जाता है। आने वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर का माहौल पूरी तरह से गर्माने वाला है। प्रोमो के मुताबिक, गुल्लू (कुशाल तंवर) और रैपर यंग डीएसए (Yung DSA) के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच बहस के बाद हाथापाई और भारी धक्का-मुक्की हो गई। घरवालों को बीच-बचाव करके दोनों को अलग करना पड़ा, जिसके बाद अब दोनों पर एविक्शन की तलवार लटक रही है।
दूसरी तरफ, घर में इमोशनल ड्रामा भी जारी है। वाइल्ड कार्ड एंट्री मनीष गोयल ने अपने करियर का एक कड़वा सच शेयर करते हुए बताया कि कैसे रूमर्स की वजह से उन्हें एक हिट शो से निकाल दिया गया था, जबकि उस वक्त उनकी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं। वहीं, काजी तौकीर ने सैफ अली खान और सारा के साथ बिताए लम्हें याद किए, तो उदिति सिंह अपने पुराने ब्रेकअप के दर्द को याद कर रो पड़ीं।
बिग बॉस के बाहर एलविश यादव का जलवा: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर OTT तक मचा रहे हैं धूम

एक तरफ जहां एलविश यादव बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका अपना करियर भी ऊंचाइयों पर है। एलविश ने हाल ही में जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर नया डेटिंग शो ‘रिज़ मास्टर‘ (Rizz Master) लॉन्च किया है, जिसे वह ईशा मालविया और रजत सूद के साथ होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी डेब्यू वेब सीरीज ‘औकात के बाहर‘ की भारी सफलता के बाद अब सीजन 2 की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
इतना ही नहीं, एलविश जल्द ही बड़े पर्दे पर भी एंट्री करने जा रहे हैं। वह टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बनर्जी के साथ रेमो डिसूजा की अगली एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इसके साथ ही वह कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली 2‘ की स्टार-कास्ट (परेश रावल, रितेश देशमुख, राजपाल यादव) का भी हिस्सा बन चुके हैं।
Read More: Udta Teer Box Office Day 6: Ayushmann Khurrana की ‘उड़ता तीर’ ने पकड़ी तेज रफ्तार, 50..


Download Android App
Download iOS App



