SS Rajamouli Mahabharat Update: क्या SS Rajamouli के साथ ‘महाभारत’ बनाएंगे नमित मल्होत्रा? ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा सिग्नल!

Summary :

नमित मल्होत्रा से ‘रामायण’ के प्रीमियर पर एसएस राजामौली के साथ ‘महाभारत’ बनाने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने राजामौली की तारीफ की। हालांकि, नमित ने इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और फिलहाल उनका पूरा ध्यान रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ पर है। वहीं, एसएस राजामौली कई बार ‘महाभारत’ को कई हिस्सों में बनाने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हालांकि इसी बीच लॉस एंजिल्स में आयोजित फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान उनसे एसएस राजामौली के साथ ‘महाभारत’ बनाने को लेकर सवाल पूछा गया। जिसके बाद नमित का जवाब सुनकर इस चर्चित प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

SS Rajamouli Mahabharat Update: ‘महाभारत’ पर सवाल सुनकर मुस्कुराए नमित मल्होत्रा

‘रामायण’ के प्रीमियर के दौरान मीडिया से बातचीत में नमित मल्होत्रा से सोशल मीडिया पर चल रही उन चर्चाओं के बारे में पूछा गया, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वह एसएस राजामौली के साथ मिलकर ‘महाभारत’ पर फिल्म बना सकते हैं। इस सवाल पर नमित मुस्कुराए और उन्होंने राजामौली की तारीफ करते हुए उन्हें एक दिग्गज निर्देशक बताया। उन्होंने राजामौली को उनके आने वाले समय के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

जब उनसे दोनों के साथ मिलकर किसी बड़े माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट पर काम करने की पॉसीबिलिटी को लेकर दोबारा सवाल किया गया, तो नमित ने कहा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए सक्सेस हासिल करने का समय है। हालांकि, नमित मल्होत्रा ने एसएस राजामौली के साथ ‘महाभारत’ बनाने की खबरों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर चल रही चर्चाओं को अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

‘रामायण’ पर है मेकर्स का पूरा ध्यान

Makers Focus Is On Ramayana
Makers Focus Is On Ramayana (Source: Google)

नमित मल्होत्रा इन दिनों अपनी एम्बीशियस फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की भव्यता और इसकी स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। फिलहाल निर्माताओं का खास ध्यान ‘रामायण’ को दर्शकों तक पहुंचाने पर है। ऐसे में ‘महाभारत’ को लेकर किसी भी पॉसीबल कोलेबोरेशन पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

एसएस राजामौली का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘महाभारत’

SS Rajamouli Mahabharat Film
SS Rajamouli Mahabharat Film (Source: Google)

एसएस राजामौली कई मौकों पर ‘महाभारत’ को पर्दे पर उतारने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि करियर का एक बड़ा सपना माना जाता है। राजामौली का कहना रहा है कि उनकी अब तक की फिल्में उन्हें इस महागाथा को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार करने का हिस्सा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि अगर वह ‘महाभारत’ बनाते हैं, तो इसकी कहानी को एक फिल्म में समेटने के बजाय कई हिस्सों में पेश करना चाहेंगे। इसके लिए वह महाकाव्य के हर किरदार को विस्तार से समझने और उस पर गहन शोध करने की प्लानिंग रखते हैं।

क्या साथ आएंगे नमित मल्होत्रा और राजामौली?

Namit Malhotra and SS Rajamouli make 'Mahabharata'?
Namit Malhotra and SS Rajamouli make ‘Mahabharata’? (Source: Google)

नमित मल्होत्रा के बयान के बाद ‘महाभारत’ को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, लेकिन दोनों फिल्मकारों के साथ आने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को इस संभावित प्रोजेक्ट से जुड़ी किसी ठोस घोषणा का इंतजार करना होगा। फिलहाल, ‘रामायण’ नमित मल्होत्रा की प्राथमिकता बनी हुई है, जबकि एसएस राजामौली के महत्वाकांक्षी ‘महाभारत’ प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है।

Read More: Puneet Issar On Naseeruddin Shah: Naseeruddin Shah पर पुनीत इस्सर ने उठाए सवाल, बोले- ‘सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़कर दिखाइए’

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।