Delhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और बस की जोरदार टक्कर, 3 लोगों मौत

Summary :

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो बच्चों की काफी गंभीर हालत बताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना में मृतक लोगों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

गुरुग्राम के सोहना से  सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार की बस से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो बच्चों की काफी गंभीर हालत बताई जा रही है। फ़िलहाल अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।

मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

पुलिस को जांच में पता चला की पूरा परिवार राजस्थान के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से दर्शन करके वापिस आ रहे थे। यह पूरा परिवार दिल्ली के राजौरी इलाके के रहने वाले थे और पूरा परिवार किराए के मकान में रहता था। साथ ही परिवार में रहने वाले पेशे से टैक्सी चालक थे। बताया गया की धुनेला गांव के पास कार का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण कार की टक्कर किनारे में खड़ी हुई बस से हो गई  जिसके कारण यह हादसा हो गया।

घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया

इस हादसे में घायलों की पहचान 11 वर्षीय आयुष 1 साल की लड़के के रूप में हुई वहीं मृतक की पहचान  बम कुमार,रूपा देवी और माही के रूप में हुई है। वहीं पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और इस घटना का मुआयना किया। इस घटना के होने के काफी समय बाद कार में फंसे हुए लोगों को कार से बाहर निकला गय। वहीं सभी को नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। लेकिन 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया साथ ही 2 बच्चो को आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस घटना में मृतक लोगों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Team Desk