Patna Woman Shot Dead: पटना में ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, छोटे दामाद पर शक

Summary :

पटना में गुरुवार शाम 55 वर्षीय उर्मिला देवी, जो एक अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती थीं, की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं तभी पिलर नंबर 18 (या 17) के पास उन्हें सिर में गोली मार दी गई।

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार शाम को एक 55 साल की महिला उर्मिला देवी को बदमाशों ने गोली मार दी। वह एक अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या के पीछे महिला के छोटे दामाद का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे है।

ड्यूटी खत्म कर घर जा रही महिला को मारी गोली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के बिक्रम की रहने वाली 55 साल की उर्मिला देवी पटना के निजी नर्सिंग होम में साफ-सफाई का काम करती थीं। गुरुवार रात को जब वह अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रही थीं, जैसे ही वह पिलर नंबर 18 के पास पहुंची बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और अब पुलिस उसको ढूंढ रही है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

पटना के सेंट्रल सिटी एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए IGIMS अस्पताल ले लाया गया है। परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर शक जताया है, जिसके आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस टीमों का कहना है कि उन्हें जल्द ही इस मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।