Silver Bangles for Women: आजकल सिल्वर जूलरी एक बार फिर से ट्रेंड में है। ये दिखने में भी बेहद एलिगेंट लगते हैं। डेली वियर हो या फिर एथनिक डे, आप इन्हें दोनों तरह से स्टाइल कर सकती हैं। यहां पर हम आपको कुछ खास Modern Silver Bangles Designs दिखाएंगे, जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बनाएंगे। ये एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट्स के साथ मैच करेंगे।
Silver Bangles for Women: लेटेस्ट चांदी के कंगन
1. Meenakari Silver Bangles

अगर आप रंगों की शौकीन हैं, तो चांदी के मीना कारी वाले कंगन आपके लिए परफेक्ट हैं। इनमें रंग-बिरंगे डिजाइनों के साथ ट्रेडिशनल आर्ट का कॉम्बिनेशन होता है, जो इन्हें और भी यूनिक लुक देता है। आप इन्हें बनारसी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
2. Temple Intricate Silver Bangles

यह ट्रेडिशनल स्टाइल के कंगन होते हैं, जिनमें देवी-देवताओं की आकृतियां बनी होती है। ये कंगन आपके लुक को और भी परफेक्ट बना देते है। यह ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे साड़ी या लहंगे के साथ बहुत शानदार लगते हैं। अगर आपको Pure Silver Bangles Designs चाहिए, तो आप इस तरह के कंगन बनवा सकती हैं।
3. Bell Design Silver Bangles

छोटे-छोटे घुंघरुओं से सजे हुए चांदी के कंगन ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ एक प्यारी सी झंकार भी देते हैं। ये कंगन ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे अनारकली ड्रेस के साथ बेहद सुंदर लगते हैं। इसे पहनने से आपके एथनिक लुक पर चार चांद लग जाएंगे।
4. Silver Floral Bangles

डेली वियर में रॉयल लुक चाहिए तो इस ऑप्शन को देखें। फूलों की डिजाइन वाले सिल्वर बैंगल्स बहुत ही प्यारा और सिंपल ऑप्शन है। इन पर की गई महीन कारीगरी इन्हें बहुत क्लासी लुक देती है। आप इन्हें तीज-त्योहारों पर अपने एथनिक आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।
5. Silver Jaali Bangles

आपको अगर कोई सिंपल डिजाइन चाहिए तो जाल वाले डिजाइन के कंगन बनवाएं। इस तरह के कंगन हर कलर की चूड़ियों के साथ आराम से मैच हो जाएंगे। साथ ही, इनकी महीन डिजाइन इन्हें काफी रिच और विंटेज लुक देती है। कॉटन साड़ी के साथ आप इन्हें वियर कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




