Amritsar Firing Case: अमृतसर में आपसी रंजिश के कारण चली ताबड़तोड़ गोली, 1 युवक की मौत दूसरा घायल

Summary :

पंजाब के अमृतसर से गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हमलावरों ने दोनों को अपना निशाना बनाया और लगातार गोलियां चलाईं।

पंजाब के अमृतसर से गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ये घटना 29 अक्टूबर गुरुवार की हैं,जब कुछ अज्ञात लोगों ने एक बाइक सवार को अपना निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

 क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक पंजाब के अजनाला थाना क्षेत्र के कोटली सक्का गांव के रहने वाले शरणजीत सिंह और आकाशदीप सिंह तर पुल के पास से दरगाह जाने  के लिए निकले थे। इसी दौरान पहले से  इंतजार कर रहे अज्ञात 6 हमलावरों ने दोनों को अपना निशाना बनाया और लगातार गोलियां चलाईं। घटना के बाद शरणजीत सिंह को एक गोली और आकाशदीप सिंह को दो गोली लगने से दोनों घायल हो गए। वहीं अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया घटना का सच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी देते हुए एसीपी रविंदर पल सिंह सिंधु ने कहा कि जैसे ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लेकर गई। जहां इलाज के दौरान आकाशदीप नाम के युवक की मौत हो गई ओर दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई हैं। एसीपी ने आगे बताया कि ये कोई गैंगवार नहीं हैं, बल्कि ये घटना आपसी रंजिश में हुई हैं। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य  ले लिए गए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

घायल युवकों ने की हमलावरों की पहचान

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल ले जाते समय घायलों ने  3 से 4 राउन्ड फ़ायरिंग किए जाने का संदेह है जबकि पुलिस को घटना स्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बताया कि ये कोई गैंगवार नहीं हैं बल्कि आपसी विवाद में ये घटना को अंजाम दिया गया हैं।

Team Desk