Greater Noida father Son Death: बालकनी में फूल तोड़ने के दौरान 23वीं मंजिल से गिरे पिता और बेटे, दोनों की मौत

Summary :

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां 23वीं मंजिल के फ्लैट से गिरकर 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। जहां महागुन मायवुड्स सोसायटी की 23 वीं मंजिल के फ्लैट से गिरकर एक पिता और उनके 11 साल के बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पिता अपने बेटे से फ्लैट की बालकनी से फूल तुड़वा रहे थे। तभी अचानक बेटे का पैर फिसल और वह 23वीं मंजिल से नीचे लटक गया। उसे बचाने के लिए पिता ने तुरंत कोशिश की लेकिन इस दौरान वह भी हादसे का शिकार हो गए।

घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। हादसे की खबर फैलते ही परिवार और सोसाइटी के लोगों में शोक का माहौल बन गया।

पुलिस ने दी घटना की पूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार, महागुन मायवुड्स सोसायटी के 23वीं मंजिल पर रहने वाले 40 साल के रणदीप पात्रा और उनके 11 साल के बेटे ऊपर से गिर गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों को नजदीकी अस्पताल लेकर गई जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

खाटू श्याम जाने के लिए तोड़ रहे थे फूल

मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि उनके परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम के मंदिर जाना था। जिसके लिए दोनों बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण बेटा नीचे गिरने लगा, तो पिता अपने बेटे को बचाने की कोशिश करने गया। दोनों बालकनी से नीचे गिर गए।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पंचनाम भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Team Desk