Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth: करवा चौथ पर रेड लेहेंगा साड़ी का जादू! इन खूबसूरत डिज़ाइन्स में लगेंगी अप्सरा

Summary :

आइए जानते हैं लाल रंग की लहंगा साड़ी के उन 5 ट्रेंडी डिज़ाइन्स के बारे में जो इस सीजन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth: इस साल करवा चौथ पर हर बार के बोरिंग सूट या ट्रेडिशनल साड़ियों से कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें? तो चिंता किस बात की, इस फेस्टिव सीजन ‘लहंगा साड़ी’ का क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि करवा चौथ के ठीक बाद दिवाली, छठ और फिर वेडिंग सीजन की धूम शुरू होने वाली है। ऐसे में लाल रंग की खूबसूरत लहंगा साड़ी आपके पूरे फेस्टिव और वेडिंग वार्डरोब के लिए एक परफेक्ट और वर्सेटाइल चॉइस साबित हो सकती है।

यह आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का ही एक रॉयल लुक देती है, जिसे संभालना भी साड़ियों के मुकाबले काफी आसान होता है। आइए जानते हैं लाल रंग की लहंगा साड़ी के उन 5 ट्रेंडी डिज़ाइन्स के बारे में जो इस सीजन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

Bandhani Print

Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth
Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)

बांधनी एक ऐसा पारंपरिक प्रिंट है, जिसे भारतीय संस्कृति में बेहद शुभ माना जाता है और महिलाएं सालों से इसे त्योहारों पर पहनती आ रही हैं। सिल्क, प्योर जॉर्जेट, सैटिन और क्रैप सिल्क जैसे हल्के और मुलायम फैब्रिक पर बना यह टाई-एंड-डाई पैटर्न बहुत ही ग्रेसफुल लगता है। करवा चौथ के मौके पर इस खूबसूरत लाल बांधनी लहंगा साड़ी को ट्रेडिशनल टेंपल स्टाइल चोकर और मैचिंग झुमकों के साथ पेयर करें।

Gota-Patti Design

Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)
Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)

सालों बाद गोटा-पट्टी का फैशन एक बार फिर से ट्रेंड के सेंटर में है। शिफॉन, जॉर्जेट और सैटिन पर चमकता हुआ सीक्वेंस और गोटा-पट्टी का काम आपके लुक में चार चांद लगा देता है। लाल रंग की इस साड़ी पर किया गया गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क फेस्टिव सीजन को पूरी तरह राजशाही टच देता है। करवा चौथ से लेकर वेडिंग सीजन के संगीत या फेरों तक, यह डिज़ाइन हर जगह खिलेगा। इसके साथ रियल गोल्ड ज्वेलरी बहुत खूबसूरत लगेगी।

Heavy Embroidered

Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)
Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)

अगर आप 2026 के इस करवा चौथ पर पूरी तरह से एक हेवी, फेस्टिव और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट हैं। धागे, जरी या स्टोन वर्क से सजी इन लहंगा साड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके साथ आपको अलग से पल्लू या दुपट्टा संभालने का झंझट नहीं रहता।
अपनी पसंद के मुताबिक धागे या स्टोन की बारीक कढ़ाई चुनकर एक परफेक्ट स्टेटमेंट लुक पा सकती हैं।

Ruffled Design

Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)
Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)

साड़ियों और लहंगों के बाद अब ‘रफल्ड डिजाइन’ हर जगह छाया हुआ है – सोशल मीडिया से लेकर सेलिब्रिटीज तक की यह पहली पसंद है। जॉर्जेट, नेट और शिफॉन जैसे फ्लोई फैब्रिक पर बने रफल्स इस आउटफिट की खूबसूरती और ग्रेस को कई गुना बढ़ा देते हैं। यदि आप कुछ इंडो-वेस्टर्न और बिल्कुल नया ट्राई करना चाहती हैं, तो यह मॉडर्न कट आपके लिए ही है। इसके घेरे और पल्लू की लेयर्स आपके हर मूवमेंट को बेहद स्टाइलिश दिखाएंगी।

Silk & Banarasi

Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)
Red Lehenga Saree Design For Karwa Chauth( Source: Social Media)

ट्रेडिशनल रिच लुक की बात हो और बनारसी या सिल्क का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता! ब्रोकेड स्टाइल और जरी वर्क वाली लाल रंग की बनारसी लहंगा साड़ी आपको एकदम महारानी वाला फील देगी। देखने में यह जितनी हेवी और रिच लगती हैं, पहनने में उतनी ही हल्की और मैनेज करने में आसान होती हैं। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए गले में एक सुंदर सा रानी हार, कानों में पारंपरिक झुमके और हाथों में शाही कंगन या बैंगल्स जरूर पहनें।

Also Read: Red Saree For Karwa Chauth 2026: ट्रेडिशनल लुक में लगाएं मॉडर्न का तड़का, करवा चौथ के लिए ट्रेंडिंग लाल साड़ियों के 5 बेहतरीन डिजाइंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।