महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस चुनावी जीत के साथ, कांग्रेस ने आखिरकार अपना खाता खोल लिया है। कांग्रेस की इस जीत के साथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मालूम हो कि फडणवीस ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उसे ‘Big Fat Zero’ कहा था, लेकिन नागपुर में कांग्रेस की जीत के बाद फडणवीस के सोशल मीडिया पोस्ट पर कई सवाल उठने लगे। महाराष्ट्र की 5 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने 3 सीटों पर थप्पा लगा दिया है।
नागपुर जीत पर कांग्रेस ने कसा तंज!
ट्विट डिलीट करून फडणवीसांनी पुन्हा एकदा सावरकरांचा वारसा जपला!
संपूर्ण निकाल हाती येण्याआधीच मोठा तीर मारल्याच्या आविर्भावात फडणवीसांनी ट्विट केलं. पण तोच तीर उलटला आणि थेट त्यांच्या छातीत घुसला! अखेर नामुष्की ओढवून घेत ट्विट डिलीट करण्याची वेळ आली.
फडणवीसजी, एवढ्यातच घाबरलात? हा तर फक्त ट्रेलर आहे!
२०२९ मध्ये महाराष्ट्राची जनता तुमचा असा काही राजकीय कंडका पाडेल की, आजचं हे ट्विटही तुम्हाला आठवेल!
All the best, फडणवीसजी! पुढच्या झटक्यासाठी तयार राहा.
@Dev_Fadnavis
— Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) October 28, 2026
बता दें कि नागपुर में कांग्रेस पार्टी की जीत को कांग्रेस के लिए काफी अहम बताया जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में अब इस बात की चर्चा है कि क्या चुनाव नतीजों के बाद फडणवीस को अपनी पोस्ट हटानी पड़ी। कांग्रेस ने कहा है कि फडणवीस को अपनी वह ‘शेखी बघारने वाली’ पोस्ट डिलीट करनी पड़ी, जो उन्होंने बुधवार को पहले की थी। बताते चले कि महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने जीत हासिल की है। इन्होंने बीजेपी के सुधाकर कोहले को बड़े वोटों से हराया है।
क्या था ‘Big Fat Zero’ वाला पोस्ट?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम फडणवीस ने लिखा था, “बिल्कुल ज़ीरो! कम से कम कांग्रेस किसी चीज़ में तो एक जैसी बनी हुई है.. नरेंद्र मोदी 5 घंटे पहले , 4 बड़े राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक। चुनाव बैलेट पेपर का इस्तेमाल करके कराए गए। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर न दिखने के बाद सियासी संग्राम शुरू है। कांग्रेस ने बताया, “ट्वीट डिलीट करके, फडणवीस ने एक बार फिर सावरकर की विरासत को बचा लिया है! पूरे नतीजे आने से पहले ही, एक बड़ा तीर चलाने के चक्कर में फडणवीस ने ट्वीट कर दिया। लेकिन वही तीर पलटकर सीधे उनके सीने में जा लगा! आखिरकार, उन्हें वह ट्वीट डिलीट करना ही पड़ा। मिस्टर फडणवीस, अभी से डर गए? यह तो बस ट्रेलर है! 2029 में, महाराष्ट्र की जनता आप पर ऐसा राजनीतिक बम गिराएगी कि आज का यह ट्वीट भी आपको परेशान करेगा! शुभकामनाएं, मिस्टर फडणवीस! अगले झटके के लिए तैयार रहिए।”


Download Android App
Download iOS App




