PM Kisan 24th Installment Date: कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? यहां जानें कैसे चेक करें स्टेटस

Summary :

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा में सुबह 10 बजे जारी की जाएगी।

देशभर के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजन के जरिए सरकार पात्र किसानों को 2000 रूपये की राशि देगी। प्रधानमंत्री मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा में PM-KISAN की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद देना है, ताकि वे खेती से जुड़े खर्च पूरा कर सकें। आइए जानते हैं कि योजना के पैसे किस-किस को मिलेंगे।

कल कितने बजे आएगी किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं कल यानी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से जारी की जाएगी। गुजरात में कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे होगा। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी किस्त जारी करेंगे।

किन किसानों की रुक सकती है किस्त?

  • जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी किस्त रुक सकती है।
  • जिनका जमीन से जुड़े रिकार्ड्स का वेरिफिकेशन का काम पूरा हुआ है या पोर्टल पर जमीन का विवरण अपडेट नहीं है, उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जो किसान इनकम टैक्स भरते हैं या पिछले वित्तीय वर्ष में टैक्स के दायरे में आए हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं हैं।
  • अगर कोई किसान परिवार में सरकारी नौकरी में है या कोई संवैधानिक पदों पर है, तो उन्हें भी इस योजना के दायरे से बाहर किया जाता है।
  • आवेदन फॉर्म में नाम, बैंक अकाउंट नंबर या IFSC Code गलत भरने पर भी पेमेंट फेल हो जाती है।

कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं?

PM Kisan 24th Installment date
PM Kisan 24th Installment (Image- Google)
  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके पैसों और भुगतान की पूरी जानकारी आ जाएगी।
  • इससे पता चल जाएगा कि किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।