पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, धुरी से चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान; देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

Summary :

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की पहली सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम और चुनावी तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज शनिवार, 31 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में कदम रख चुके हैं। पार्टी ने पहली सूची में कुल 40 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस लिस्ट में 37 मौजूदा मंत्रियों और विधायकों को फिर से टिकट दी जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से टिकट दिया गया है। तो चलिए जानते है AAP की पहली लिस्ट में किन नेताओं को मिला मौका और पंजाब चुनाव की पूरी अपडेट।

पंजाब चुनाव: AAP के 40 उम्मीदवारों की पूरी सूची

उम्मीदवारों के चयन को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके बाद, आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। आइए देखते हैं कि किस उम्मीदवार को किस विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

 

क्रम विधानसभा सीट AAP उम्मीदवार का नाम
1 बटाला अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
2 अजनाला कुलदीप सिंह धालीवाल
3 अमृतसर साउथ डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
4 तरनतारन हरमीत सिंह संधू
5 खेमकरण सरवन सिंह धुन
6 नकोदर इंदरजीत कौर मान
7 करतारपुर बलकार सिंह
8 दसूहा करमबीर सिंह घुम्मन
9 उर्मर जसवीर सिंह राजा गिल
10 होशियारपुर ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा
11 चब्बेवाल इशांक कुमार चब्बेवाल
12 गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी
13 बलाचौर संतोष कटारिया
14 रूपनगर दिनेश चड्ढा
15 एस.ए.एस. नगर कुलवंत सिंह
16 फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय
17 अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग
18 समराला जगतार सिंह दयालपुरा
19 लुधियाना ईस्ट दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
20 आत्म नगर कुलवंत सिंह सिद्धू
21 लुधियाना सेंट्रल अशोक पराशर पप्पी
22 लुधियाना वेस्ट संजीव अरोड़ा
23 लुधियाना नॉर्थ चौधरी मदन लाल बग्गा
24 पायल मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
25 निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर
26 बाघा पुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद
27 मोगा डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
28 धर्मकोट देविंदर जीत सिंह लड्डी ढोस
29 जलालाबाद जगदीप कंबोज गोल्डी
30 फाजिल्का नरिंदरपाल सिंह सवना
31 मुक्तसर जगदीप सिंह काका बराड़
32 कोटकपूरा कुलतार सिंह संधवां
33 जैतो अमोलक सिंह
34 तलवंडी साबो बलजिंदर कौर
35 सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली
36 भदौड़ लाभ सिंह उगोके
37 महल कलां कुलवंत सिंह पंडोरी
38 अमरगढ़ जसवंत सिंह गज्जन माजरा
39 धुरी भगवंत मान
40 पटियाला अजीतपाल सिंह कोहली

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कब होंगे चुनाव और किन पार्टियों के बीच मुकाबला?

पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव 2027 की शुरुआत में, संभवतः फरवरी-मार्च के दौरान होने की संभावना है। हालाँकि, 31 अक्टूबर 2026 तक चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।