त्योहारों में कंफर्म टिकट की मारामारी के बीच रेलवे का बड़ा तोहफा, रेलवे चलाएगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Summary :

त्योहारों के दौरान कंफर्म टिकट की मारामारी के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। जानिए स्पेशल ट्रेनों के नंबर, तारीख, रूट और आने-जाने का पूरा टाइम टेबल।

दिवाली और छठ के आने से पहले रेलवे ने दिया लोगों को बड़ा तोफा। रेलवे चलाएगी अब से 6 जगहों पर ट्रेन । लोगों की परेशानियां को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। इसका मुख्य कारण कंफर्म टिकट को लेकर हैं। इस खबर की जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी है। वहीं रेलवे ने लोगों से अपील की है कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप वेबसाइट, NTES या रेलवे हेल्पलाइन से जानकारी जुटा हैं। यह सभी फैसले लोगों की परेशानियां को देख कर लिया गया है ।

तीनों स्पेशल ट्रेनों का नंबर, तारीख और समय

रेलवे कि तरफ से दिए गए जानकारी के आधार पर तीनों ट्रेनों की पूरी जानकारी टेबलों में दी गई है, जिससे यात्रियों को ट्रेन नंबर,तारीख और आने-जाने का समय पता चल सके।

1. आनंद विहार टर्मिनल–छपरा स्पेशल ट्रेन

विवरण

जानकारी

ट्रेन नंबर (छपरा से वापसी)

04057

रूट

आनंद विहार–छपरा

आनंद विहार से प्रस्थान

रात 12:20 बजे

छपरा आगमन

शाम 7:20 बजे

छपरा से वापसी

रात 10:10 बजे

आनंद विहार आगमन

शाम 5:20 बजे

2. मऊ–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

विवरण

जानकारी

जाने वाली ट्रेन नंबर

05087

वापसी ट्रेन नंबर

05088

मऊ से संचालन की तारीख

3 और 10 नवंबर

आनंद विहार से संचालन की तारीख

4 और 11 नवंबर

मऊ से प्रस्थान

रात 10:30 बजे

आनंद विहार आगमन

अगले दिन शाम 5:00 बजे

आनंद विहार से वापसी

शाम 7:15 बजे

मऊ आगमन

अगले दिन दोपहर 2:00 बजे

3. गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

विवरण

जानकारी

जाने वाली ट्रेन नंबर

05091

वापसी ट्रेन नंबर

05092

गोरखपुर से संचालन की तारीख

9 और 16 नवंबर

बांद्रा से संचालन की तारीख

11 और 18 नवंबर

गोरखपुर से प्रस्थान

रात 9:55 बजे

बांद्रा आगमन

बुधवार दोपहर 12:00 बजे

बांद्रा से वापसी

बुधवार दोपहर 1:45 बजे

गोरखपुर आगमन

गुरुवार रात 11:55 बजे

जानिए कब है दिवाली और छठ?

इस साल 2026 में दिवाली पर पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजा 8 नवंबर 2026, रविवार को की जाएगी वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त शाम के 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक का हैं । वहीं लक्ष्मी पूजा के समय के बाद प्रदोष काल शाम 5:31 PM से रात 8:09 PM तक रहेगा , साथ ही वृषभ काल शाम 5:54 PM से रात 7:50 PM तक रहेगा ।

छठ पूजा का कार्यक्रम

छठ पूजा का कार्यक्रम चार दिनों तक चलता रहेगा  छठ पूजा का पहला दिन 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार) का है जिसमे नहाय-खाय होगा, वहीं पूजा का दूसरा दिन 14 नवंबर 2026 (शनिवार) को रहेगा जिसमे खरना (लोहंडा)
रहेगा । पूजा का तीसरा दिन 15 नवंबर 2026 (रविवार) को है जिसमे संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
दिया जाएगा । वहीं पूजा का समापन दिन 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को है जिसमे उषा अर्घ्य और पारण (उगते सूर्य को अर्घ्य) दिया जाएगा ।

Team Desk