बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के उतरने का एलान हुआ है। लोजपा ने यह निर्णय लिया कि चिराग नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के खेमे से चुनाव लड़ेंगे। यह कदम बिहार की राजनीति में अहम मोड़ ला सकता है। आरजेडी ने इसे एनडीए की अंदरूनी खींचतान का संकेत बताया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से बड़ी खबर आई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अब विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यह बड़ा फैसला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लिया है। हालांकि उनकी सीट पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। बताया गया है कि चिराग पासवान सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। बिहार की राजनीति के लिहाज से इसे काफी अहम राजनीतिक फैसला माना जा रहा है। आपको बता दें कि चिराग पासवान ने पिछले दिनों कहा था कि वह अब केंद्रीय राजनीति से बिहार की राजनीति में आना चाहते हैं। इसके बाद लोजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ें।
अब पार्टी ने यह भी फैसला कर लिया है कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बिहार में एनडीए की राजनीति के लिए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। चिराग पासवान के चुनाव लड़ने के फैसले पर जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि हर नागरिक को चुनाव लड़ने का अधिकार है और चिराग पासवान का यह फैसला उनकी पार्टी का है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना नेता मान लिया है और ऐलान किया है कि वह सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए खेमे से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह उनकी पार्टी का फैसला है, इसलिए जेडीयू को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। अभी चिराग पासवान लोकसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं, अब वे सांसद की सीट छोड़कर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
आरजेड़ी का हमला
वहीं, चिराग पासवान के चुनाव लड़ने के फैसले पर आरजेडी ने कहा है कि एनडीए के अंदर महत्वाकांक्षाओं को लेकर खींचतान चल रही है और चिराग पासवान का चुनाव लड़ना इसी बात का सबूत है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार तिवारी ने कहा है कि जल्द ही एनडीए की अंदरूनी लड़ाई आपको सतह पर भी दिखेगी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के चुनाव लड़ने से तेजस्वी यादव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
‘मां-पापा! आप भगवान से बढ़कर हैं’, परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने किया भावुक पोस्ट


Download Android App
Download iOS App



