Delhi में आज PM मोदी से मिलेंगे CM Nitish, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Summary :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) बुधवार यानी आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एक वरिष्ठ नेता ने यह बात कही। बिहार में 28 जनवरी को महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लौटने के बाद नीतीश पहली बार दिल्ली में PM मोदी के साथ बैठक करेंगे। नीतीश कुमार आज दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे JDU के एक वरिष्ठ नेता ने यह बात बताई है NDA में लौटने के बाद नीतीश पहली बार PM मोदी से मिलेंगे 12 फरवरी को होगा विश्वास मत नीतीश सरकार को 12 फरवरी…

CM Nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) बुधवार यानी आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एक वरिष्ठ नेता ने यह बात कही। बिहार में 28 जनवरी को महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लौटने के बाद नीतीश पहली बार दिल्ली में PM मोदी के साथ बैठक करेंगे।

  • नीतीश कुमार आज दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे
  • JDU के एक वरिष्ठ नेता ने यह बात बताई है
  • NDA में लौटने के बाद नीतीश पहली बार PM मोदी से मिलेंगे

12 फरवरी को होगा विश्वास मत

नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विश्वास मत का सामना करना है, जिससे केवल पांच दिन पहले दोनों नेताओं के बीच यह बैठक हो रही है ऐसे में संभव है कि, फ्लोर टेस्ट को लेकर और विश्वास मत जैसे मुद्दों पर दोनों के बीच चर्चा हो। CM नीतीश के राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने की उम्मीद है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। JDU सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के शीर्ष नेताओं से नीतीश की मुलाकात के दौरान राज्य में राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

बिहार में राज्यसभा की छह सीटें खाली

बिहार में राज्यसभा की छह सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। इन छह सीटों में से दो पर वर्तमान में JDU का कब्जा है जबकि दो RJD के खाते में हैं। JDU के पूर्व अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और वरिष्ठ नेता अनिल हेगड़े राज्यसभा के सदस्य हैं, वहीं राजद की दो सीट मनोज कुमार झा और मीसा भारती के पास है। एक सीट भाजपा के सुशील कुमार मोदी के पास है, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं और एक सीट कांग्रेस के पास है, जो पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पास है। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News