बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र से सोमवार से लापता एक मंदिर के पुजारी का शव झाड़ियों से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद लोग सड़क पर उतर गए और जमकर हंगामा किया।
HIGHLIGHTS
- पांच दिनों से लापता पुजारी का मिला शव
- पुजारी का शव झाड़ियों से बरामद किया
- पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू
ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतरे
पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात दानापुर गांव निवासी वैद्यनाथ साह के पुत्र मनोज कुमार शिव मंदिर गए, जहां से वे लापता हो गए। इस दौरान परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन इस मामले की प्राथमिकी मांझा थाने में दर्ज कराई गई, जिसमे अपहरण की आशंका जाहिर की गयी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की, लेकिन लापता पुजारी का कोई सुराग नहीं खोज सकी। इस बीच शनिवार को घर के पास ही झाड़ियों में शव बरामद किया गया। शव बरामद होने की सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया
बताया जाता है कि पुलिस जब आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंची तो लोग बेकाबू हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है। गोपालगंज (सदर) एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



