Mukesh Sahani : दरभंगा में मुकेश सहनी के आवास पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव

Summary :

Mukesh Sahani : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को दरभंगा पहुंचकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी से मुलाकात की। लालू यादव ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख के समय में वह परिवार के साथ हैं। Mukesh Sahani के आवास पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव लालू यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक और समीर महासेठ ने भी मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। लालू यादव ‘युवा क्रांति रथ’ पर सवार होकर दरभंगा पहुंचे थे। इस मुलाकात…

Mukesh Sahani

Mukesh Sahani : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को दरभंगा पहुंचकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी से मुलाकात की। लालू यादव ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख के समय में वह परिवार के साथ हैं।

Mukesh Sahani के आवास पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव

लालू यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक और समीर महासेठ ने भी मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। लालू यादव ‘युवा क्रांति रथ’ पर सवार होकर दरभंगा पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान, लालू यादव ने मुकेश सहनी को सांत्वना देते हुए कहा कि राजद आपके परिवार के साथ है और दुख के समय में साथ खड़ा रहेगा।मुकेश सहनी के आवास पर इन दिनों तमाम दलों के नेता पहुंच रहे हैं और उनके पिता जीतन सहनी के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Mukesh Sahani : दरभंगा पहुंचे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री मुकेश  सहनी से की मुलाकात - RJD chief Lalu Yadav reached Darbhanga and met Mukesh  Sahani

Mukesh Sahani : दरभंगा में 15 जुलाई की मध्यरात्रि को बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या उनके आवास पर कर दी गई थी। 16 जुलाई की सुबह उनका शव दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया था। जीतन सहनी की हत्या को लेकर पुलिस ने दावा किया था कि पैसे लेनदेन के चलते हत्या की गई है। मामले में मुख्य आरोपी काजिम अंसारी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है।

दरभंगा पहुंचे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से की  मुलाकात - समस्तीपुर Town

Mukesh Sahani : इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी काजिम अंसारी की निशानदेही पर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया था कि अनुसंधान के क्रम में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनका नाम सितारे उर्फ छेदी, छोटे लहेरी, मो. आजाद है। तीनों काजिम अंसारी के साथ घटना को अंजाम देने में शामिल थे.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar