Muzaffarpur Short Circuit News: मुजफ्फरपुर में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

Summary :

 Muzaffarpur Short Circuit News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर 13 की है। बता दें कि ललन कुमार का पूरा परिवार रात का खाना खाकर आराम से सोया था। देर रात उनके घर में आग लग गई। रात में आग लगने की घटना की सूचना पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने घर से लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे पांच लोगों को नहीं बचा सके। Muzaffarpur Short…

 Muzaffarpur Short Circuit News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर 13 की है। बता दें कि ललन कुमार का पूरा परिवार रात का खाना खाकर आराम से सोया था। देर रात उनके घर में आग लग गई। रात में आग लगने की घटना की सूचना पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने घर से लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे पांच लोगों को नहीं बचा सके।

Muzaffarpur Short Circuit News

Muzaffarpur Short Circuit News
Muzaffarpur Short Circuit News

मोतीपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ललन कुमार के अलावा उनकी पत्नी, मां और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Muzaffarpur Fire News

प्रारंभिक जांच में इसे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और परिवार के सभी सदस्य सो रहे होंगे और शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई होगी, जिससे झुलसकर सभी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों की मौत दम घुटने से भी हो सकती है।

Bihar Fire Accident

Bihar Fire Accident
Bihar Fire Accident

पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि ठंड में घर में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि होती रही है।

ALSO READ: अनंत सिंह से ओसामा शहाब तक! जानिए बिहार विधानसभा में कितने बाहुबली परिवारों ने जमाई धमाकेदार एंट्री

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।