नालंदा में ग्रामीणों ने मंत्री श्रवण कुमार और विधायक पर किया हमला, जान बचाकर भागे दोनों नेता

Summary :

Nalanda Shravan Kumar Attacked:  बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दोनों नेता सड़का हादसे के मृतकों के परिजनों से मिलने गए थे। लेकिन उन्हें देखकर ग्रामीण लोग भड़क गए और उनपर हमला कर दिया। दोनों नेता जान बचाने के लिए एक किलोमीटर तक पैदल भागे। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया जैसे ही गांव पहुंचे, गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और नेताओं को भगा दिया। मंत्री और विधायक को…

Nalanda Shravan Kumar Attacked:  बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दोनों नेता सड़का हादसे के मृतकों के परिजनों से मिलने गए थे। लेकिन उन्हें देखकर ग्रामीण लोग भड़क गए और उनपर हमला कर दिया। दोनों नेता जान बचाने के लिए एक किलोमीटर तक पैदल भागे।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया जैसे ही गांव पहुंचे, गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और नेताओं को भगा दिया। मंत्री और विधायक को जान बचाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक भागना पड़ा।

Nalanda Shravan Kumar Attacked
Nalanda Shravan Kumar Attacked

Nalanda Shravan Kumar Attacked: हमले में कांस्टेबल घायल

ग्रामीणों के हमले में एक स्कॉट कांस्टेबल घायल हो गया। घटना के बाद मलावां गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हाल ही में हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में हुए एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पीड़ितों के घर गए थे। जानकारी के अनुसार, घटना के 5 दिन बाद जब वे वहां पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

Nalanda Shravan Kumar Attacked
Nalanda Shravan Kumar Attacked

Bihar News: जदयू का बयान

जदयू के जिला प्रवक्ता धनंजय देव ने कहा कि “मंत्री पर हमला नहीं हुआ, बल्कि वहां मौजूद लोग स्थानीय विधायक की कार्यशैली से नाराज थे और हंगामा करने लगे। उसी दौरान किसी असामाजिक तत्व ने ईंट फेंकी, जिससे मंत्री की स्कूटी में सवार सिपाही का सिर फट गया।” घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में 30 की मौत; रास्ते में फंसे यात्री, दूरसंचार सेवाएं ठप

Neha Singh