Samrat या कोई और? Nitin Nabin ने बताया Nitish के बाद कौन होगा Bihar का अगला CM?

Nitin Nabin on Bihar CM Face

Nitin Nabin on Bihar CM Face: बिहार का अगला मुखिया कौन? इस बात को लेकर राज्य से लेकर केंद्र तक चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के नए सीएम को लेकर ANI न्यूज एजेंसी से खुलकर बात की। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि बिहार के नए सीएम को लेकर NDA में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। अपने बातचीत के दौरान नितिन नवीन ने कई मुद्दों पर बात की। तो चलिए जानते हैं उन्होंने सीएम फेस की रेस में सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं के लिए क्या कुछ कहा?

नीतिन नवीन ने दिए कई सवालों का जबाव

बिहार के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कब होगी, और नए CM कौन बनेंगे? इसपर नीतिन नवीन ने मीडिया से बातचीत करते हुए जबाव दिया। उन्होंने कहा कि “कहीं भी कोई मतभेद नहीं है; सब कुछ बिल्कुल तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ रहा है। नीतीश कुमार 10 तारीख को राज्यसभा सीट के लिए शपथ लेंगे. BJP ने हमेशा ‘गठबंधन धर्म’ का सम्मान किया है, और यही वजह है कि आज भी अन्य दल हम पर भरोसा करते हैं। हर फैसला नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लिया जा रहा है.”

पवन खेड़ा और हेमंता मामले में बोलें नवीन

वहीं पवन खेड़ा बनाम असम के मुख्यमंत्री मामले पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “जब राष्ट्रीय हित की बात आती है, तो हमें निश्चित रूप से इस मुद्दे को उठाना चाहिए। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिस तरह पासपोर्ट के खेल के लिए नाम में हेरफेर किया गया, वह भविष्य में सामने आएगा। मेरा मानना ​​है कि राजनीति में, हर परिस्थिति में शब्दों की एक सीमा होनी चाहिए। लेकिन जब राष्ट्रीय हित की बात आती है, तो इसे सामने लाना हमारा कर्तव्य है।”

पश्चिम बंगाल चुनाव पर क्या बोलें BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष

पश्चिम बंगाल चुनावों पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि इस बार बंगाल में लड़ाई बंगाल को बचाने की है, और बंगाल की जनता यह लड़ाई लड़ रही है. आज पश्चिम बंगाल में रोज़गार की कमी है, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, और अराजकता फैली हुई है. BJP शुरू से ही एक ऐसी नीति पर काम कर रही है जिसमें हम देशभक्ति की बात करते हैं. आज, देश भर के कई राज्यों में हमने BJP के लिए समर्थन और विश्वास फिर से हासिल कर लिया है।”

ALSO READ: सीजफायर के बाद सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी 2.60 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।