Nitish Kumar House Shift: बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल होता हुआ दिख रहा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का राजनीतिक ठिकाना पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहा है। मार्च 30 को उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी और अब राज्यसभा में सांसद के तौर पर अपनी नई पारी के लिए 10 अप्रैल को दिल्ली में शपथ लिए और अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। दिल्ली की राजनीति में एंट्री के साथ ही उनके सीएम पद छोड़ने की चर्चा तेज है। ऐसा लग रहा है कि सीएम की कुर्सी से विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, और अब सियासी गलियारों में सरगर्मी भी बढ़ गई है।
Nitish Kumar House Shift: पहले भी 7 सर्कुलर रोड में रह चुके हैं सीएम नीतीश

बता दें कि नीतीश कुमार लंबे समय तक 1 अणे मार्ग से बिहार की सत्ता संभालने वाले आवास खाली कर रहे हैं। खबर है कि वहां से अब उनका सामान हटाना भी शुरू हो गया है और धीरे-धीरे फर्नीचर समेत जरूरी चीजें 7 सर्कुलर रोड वाले नए घर में शिफ्ट की जा रही हैं। खास बात यह है कि 7 सर्कुलर रोड कोई नया ठिकाना नहीं है उनके लिए, वो पहले भी यहां रह चुके हैं। यानी पुराने पते पर एक तरह से वापसी हो रही है।
Nitish Kumar House Shift: कैसा है 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगला?
बता दें कि यह नया बंगला काफी बड़ा और शानदार है। सामने-पीछे बड़ा सा लॉन फैला हुआ है, बीच में तालाब जैसा एरिया भी है जहां छठ के वक्त अर्घ्य दिया जाता है। चारों तरफ हरियाली, पेड़-पौधे और शांत माहौल है, साथ में अलग गार्डन और वॉकिंग एरिया भी बना हुआ है। Nitish Kumar को सादगी और हरियाली पसंद है, इसलिए ये जगह उनकी लाइफस्टाइल पर एकदम फिट बैठती है।
दूसरी तरफ पटना का 1 अणे मार्ग लंबे समय से बिहार की सत्ता का सेंटर माना जाता रहा है, जहां करीब 20 साल तक उन्होंने रहकर सरकार चलाई। दिलचस्प बात ये है कि अब शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार, Lalu Prasad Yadav के पड़ोसी भी बन जाएंगे। मतलब सियासत के दो बड़े चेहरे अब एक ही इलाके में नजर आएंगे।
ALSO READ: सोने के भाव में हल्का उछाल, चांदी फिर हुई धड़ाम, जानें आपके शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




