”तेज प्रताप को निकालना, लालू का नाटक…”, ऐश्वर्या का भी लिया नाम, RJD पर खूब बरसे Jitan Ram Manjhi

Summary :

ऐश्वर्या के नाम पर लालू के नाटक का पर्दाफाश

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच राजद परिवार में तनाव बढ़ गया है। लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निकालने का निर्णय लिया है। जीतन राम मांझी ने इसे लालू का नाटक बताया और कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति है। ऐश्वर्या के आरोपों के बीच, तेज प्रताप की लिव-इन संबंध और तलाक की चर्चा जोर पकड़ रही है।

बिहार में एक तरफ राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में लगा है, वहीं दूसरी तरफ राजद परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू है। राजद मुखिया लालू यादव ने जब से अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी ने बाहर निकाला है तब से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम मांझी ने लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तेज प्रताप के मामले में लालू यादव का नाटक बताया है। उन्होंने आगे कहा कि तेज प्रताप को घर से निकालने की कहानी एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप

किसी दूसरी लड़की के साथ लिव इन में

बिहार के पूर्व सीएम मांझी ने लालू परिवार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा, “तेज प्रताप को घर से बेदखल करना यह सब लालू प्रसाद का नाटक है। तेज प्रताप की शादी ऐश्वर्या से होने के बाद भी वह किसी अन्य लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा और ऐश्वर्या के साथ मारपीट की घटनाएं भी हुई।

तलाक पर बोले

मांझी ने आगे कहा, “तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस पूरे मामले में लालू परिवार का मकसद है ऐश्वर्या को आर्थिक तौर पर कुछ नहीं देना। उन्होंने कहा, “यह दिखाकर कि तेज के पास तो कुछ भी नहीं है, एक मैसेज देने की कोशिश है ताकि तलाक के बाद ऐश्वर्या को कुछ न देना पड़े।”

ऐश्वर्या ने कई आरोप लगाए

ऐश्वर्या ने पहले ही आरोप लगाया था कि चुनाव नजदीक है, यह सब आपस में मिले हुए हैं। जिस सामाजिकी न्याय की बात अब हो रही है यह तब कहां था जब मुझे पीटा गया? ऐश्वर्या ने आगे कहा ये लोग अपने बेटा की गलती छुपाने के लिए सारा दोष मेरे ऊपर डाल दिया। मुझपर कई तरह के आरोप लगाए गए। मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई, मुझे क्यों पीटा गया? ये सब साथ हैं, कोई अलग नहीं हुआ है। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए नाटक किया जा रहा है.”

Today Gold Rate: सोने-चांदी के भाव में उछाल, जानें दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।