Bihar News : बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल(Samastipur Sadar Hospital ) में स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा उजागर हुई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिजली के अभाव में एक मरीज का इलाज मोबाइल की रोशनी में किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Highlights
. Samastipur Sadar Hospital में स्वास्थ्य व्यवस्था ढीला
. मोबाइल की रोशनी में मरीज का हो रहा इलाज
Samastipur Sadar Hospital में स्वास्थ्य व्यवस्था ढीला
Bihar News : बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा उजागर हुई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अस्पताल अंधेरे में डूबा है। अस्पताल में मरीज, डॉक्टर और मरीजों के परिजन नजर आ रहे हैं। अस्पताल में बत्ती गुल है, चारों तरफ अंधेरा है और इन सब के बीच ड्यूटी में तैनात चिकित्सा और स्वास्थ्य कर्मी बिजली के करंट से गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति का इलाज मोबाइल की रोशनी में कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बिजली के तार में अर्थ आने से आधे घंटे तक इमरजेंसी वार्ड अंधेरे में डूबा रहा।
Samastipur Sadar Hospita : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नागमणि बताते हैं कि बारिश के कारण बिजली के तार से करंट आ गया था। जिसे दुरुस्त करने में कुछ वक्त लग गया था। इस समस्या को दूर करने के लिए इन्वर्टर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, इस सब के बीच कई सवाल हर किसी के मन में है। सवाल है कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इन्वर्टर की व्यवस्था पहले क्यों नहीं की गई ?
Samastipur Sadar Hospita : जानकारी हेतु बता दें कि बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में बिजली की आपूर्ति के लिए विकल्प के तौर पर जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद भी अस्पतालों में ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है।इससे पहले, जून में बिहार के नवादा स्थित सदर अस्पताल से भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। जहां बिजली गुल होने के कारण डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



