खान सर के नाम से मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) मामले में फिर से परीक्षा की मांग कर रहे 4.5 लाख छात्रों का समर्थन किया है। खान सर ने जोर देते हुए कहा कि छात्रों की चिंताएं जायज हैं साथ ही सरकार से कथित पेपर लीक की सीबीआई या ईडी जांच शुरू करने का आग्रह किया। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। छात्रों की दोबारा परीक्षा की मांग जायज है। मैं सरकार से कहना चाहूंगा कि मामले की सीबीआई या ईडी जांच करवाएं।
कोर्ट पर जताया भरोसा
खान सर ने कहा कि 4.5 लाख छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि जल्द ही दोबारा परीक्षा होगी। सरकार जल्द ही सकारात्मक फैसला लेगी साथ ही हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि फैसला हमारे पक्ष में होगा। वहीं एडवोकेट अभिजीत आनंद ने कहा कि बीपीएससी पेपर लीक मामले के संबंध में, आनंद लीगल एड फोरम ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक जनहित याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी, 2025 को हमें पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया था। उस आदेश के अनुपालन में, मैं जिस एनजीओ का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, उसने पटना हाईकोर्ट के समक्ष जनहित याचिका दायर की और 21 जनवरी, 2025 को अदालत ने कुछ निर्देश पारित किए।
सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करें
एडवोकेट अभिजीत आनंद ने बीपीएससी मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि कि 29 केंद्रों में से 22 केंद् के सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगर सीसीटीवी फुटेज नष्ट किया जाता है, तो बीपीएससी और बिहार सरकार के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पटना में प्रदर्शनकारी छात्र बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित एकीकृत संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2024 को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




