दिल्ली में बढ़ा पारा, UP-बिहार में गर्मी की आहट, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Today Weather Forecast: दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। होली से पहले ही पारा चढ़ने लगा है। इसके साथ ही उत्तर भारत समेत 12 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी से विक्षोभ आने का अनुमान है, जो बर्फबारी और हल्की बारिश करेगा। लोगों का कहना है कि फरवरी में ही जाते-जाते ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Rain Alert: इन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट…

Today Weather Forecast: दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। होली से पहले ही पारा चढ़ने लगा है। इसके साथ ही उत्तर भारत समेत 12 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी से विक्षोभ आने का अनुमान है, जो बर्फबारी और हल्की बारिश करेगा। लोगों का कहना है कि फरवरी में ही जाते-जाते ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Rain Alert: इन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Today Weather Forecast
Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के 12 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल हैं। 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

Delhi Weather

Today Weather Forecast
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही चटख धूप निकलने से दिन में गर्मी का एहसस हो रहा है। शहर में अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे अभी से पसीने छूट रहे हैं। फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान, लेकिन 25 फरवरी से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है।

Uttar Pradesh Weather

Today Weather Forecast
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिज़ाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। यूपी के जिन जिलों में बारिश होगी उनमें बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद शामिल हैं। वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों में गर्मी पड़ने लगी है।

Bihar Weather

Today Weather Forecast
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।लेकिन अब बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें गया, जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं। वहीं, राजधानी पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Aaj Ka Mausam 24 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 30°C 13°C
रांची 27°C 16°C
मुंबई 31°C 23°C
शिमला 18°C 07°C
पटना 29°C 16°C
जयपुर 28°C 16°C
चेन्नई 29°C 23°C
नैनीताल 19°C 09°C
भोपाल 29°C 17°C
कोलकाता 31°C 20°C
लखनऊ 28°C 14°C

यह भी पढ़ें: सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी 3 लाख के पार, जानें आपके शहर में कितने बढ़े रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।