कश्मीरियों को बहुत कुछ मिला…Vivek Agnihotri ने फिल्म The Kashmir Files को लेकर क्यों कही ये बात?

Summary :

विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में बात की

विवेक अग्निहोत्री हाल ही में एक इंटरव्यू के अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में भी बात की। विवेक ने कहा कि फिल्म के आखिरी में एक सीन है, गिरजा देवी का। मुझे उनकी फैमिली से उनकी बहन का ई-मेल आया।

पॉपुलर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इन दिनों डायरेक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ना सिर्फ ‘द बंगाल फाइल्स’ बल्कि इसके पहले विवेक ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ नाम की भी एक फिल्म बनाई थी, जो खूब चर्चा में रही थी। वहीं अब विवेक ने खुद बताया है कि इस फिल्म के आने से क्या फायदा हुआ है और इससे कश्मीरियों को क्या मिला है? आइए जानते हैं…

क्या बोले विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री हाल ही में एक इंटरव्यू के अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में भी बात की। विवेक ने कहा कि फिल्म के आखिरी में एक सीन है, गिरजा देवी का। मुझे उनकी फैमिली से उनकी बहन का ई-मेल आया। उस मेल में उन्होंने लिखा कि 30 साल से हमारे घर में किसी ने दीदी के बारे में बात नहीं की है। आपकी फिल्म देखने के बाद हम सब जूम कॉल पर आए और पूरी रात रोते रहे और उनकी बात करते रहे।

Vivek Agnihotri

कश्मीरी पंडित को क्या मिला

विवेक ने बताया कि उन्होंने पहली बार इसके बारे में बात की और वो एक परिवार की तरह इस दर्द से हील हुए। एक बात तो ये कि किसी कश्मीरी पंडित को क्या मिला और दूसरी बात की भारत को क्या मिला? फिल्ममेकर ने कहा कि ये फिल्म कैप्टिल, यूके, जर्मनी यानी दुनियाभर में एक जो नेरेटिव था कि कश्मीर भारत ने गैरकानूनी ढंग से ऑक्यूपाइड कर रखा है, उसका पहली बार एक ऑलटरनेट पर्सपेक्टिव दुनिया को मिला।

Diljit Dosanjh ने Border 2 के सेट पर बांधा समां, शूटिंग में दिखी फनी इंग्लिश कमेंट्री

फिल्म ने क्या किया

विवेक ने आगे कहा कि जगह-जगह फ्री कश्मीर के नारे लगाए जाते थे, फिल्म आने के बाद से वो देखने को नहीं मिल रहा। आज कश्मीर को लेकर जागरुकता खड़ी हो गई है, मजाल है कि आज कोई कश्मीरी पंड़ितों के बारे में कुछ भी गलत कह दे। ऐसा नहीं है कि उस फिल्म ने कुछ किया नहीं है, उसने बहुत बड़े स्तर पर देश के लोगों की मानसिकता बदली है.

Vivek Agnihotri

‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा

विवेक ने आगे कहा कि उस फिल्म ने साबित करके दिखाया है कि बिना ग्लैमर और बिना किसी सपोर्ट के फिल्म चल सकती है। अगर आपके सच के अंदर ताकत है, तो वो चीज दुनिया तक जा सकती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘द बंगाल फाइल्स’ क्या कमाल करती है और इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

Yashika Jandwani