R. Madhavan ने देसी गर्ल Priyanka Chopra के लिए लिखा प्यार भरा कैप्शन, कहा “आपकी जीत…”

Summary :

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आर माधवन (R. Madhavan) अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह न सिर्फ अपने फैंस से जुड़े रहते हैं, बल्कि इंडस्ट्री की बाकी हस्तियों की उपलब्धियों पर भी अपनी राय बेबाकी से साझा करते हैं। इस बार उन्होंने ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की नई हॉलीवुड फिल्म Heads of State को लेकर अपना रिएक्शन दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। प्रियंका के लिए माधवन का खास मैसेज आर माधवन (R. Madhavan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेड्स ऑफ स्टेट का पोस्टर शेयर करते…

priyanka chopra r madhavan

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आर माधवन (R. Madhavan) अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह न सिर्फ अपने फैंस से जुड़े रहते हैं, बल्कि इंडस्ट्री की बाकी हस्तियों की उपलब्धियों पर भी अपनी राय बेबाकी से साझा करते हैं। इस बार उन्होंने ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की नई हॉलीवुड फिल्म Heads of State को लेकर अपना रिएक्शन दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

प्रियंका के लिए माधवन का खास मैसेज

आर माधवन (R. Madhavan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेड्स ऑफ स्टेट का पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका (Priyanka Chopra) के लिए एक लंबा और इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, “नई राह पर चलने और इतने बड़े मुकाम को हासिल करने के लिए मुझे तुम पर गर्व है। ये वो चीजें हैं जिनके हम केवल सपने देखते हैं और तुमने उन्हें साकार कर दिखाया है। आपने शानदार काम किया है।”

priyanka chopra r madhavan 1

इतना ही नहीं, माधवन ने प्रियंका की जर्नी की सराहना करते हुए आगे कहा, “आपने खुद को बहुत ही बेहतरीन तरीके से संभाला है और यह आपकी जीत लगती है।” माधवन का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस भी प्रियंका के प्रति उनके इस प्यार और सम्मान को खूब सराह रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा बनीं एक्शन क्वीन

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की लेटेस्ट हॉलीवुड फिल्म Heads of State हाल ही में 2 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है। यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है जिसमें प्रियंका ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन स्किल्स से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में पीसी के साथ-साथ जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्वैड जैसे हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत में स्ट्रीम किया जा रहा है, जहां इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

priyanka chopra r madhavan 2

फैंस भी कर रहे तारीफ

जहां एक ओर माधवन जैसे कलाकार प्रियंका के काम की तारीफ कर रहे हैं, वहीं आम दर्शक भी उनकी फिल्म को सराह रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के एक्शन सीन, पीसी की परफॉर्मेंस और उनकी ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर पॉजिटिव रिव्यू आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह केवल बॉलीवुड की ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल सिनेमा की भी एक बड़ी स्टार हैं। Heads of State के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है और आर माधवन जैसे दिग्गज की सराहना इसे और भी खास बना देती है।

ये भी पढ़ें: The Traitors का Winner बनने के बाद भी Uorfi Javed को पड़ी गालियां, Raftaar ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब!

Yashika Jandwani