TV पर सबसे ज्यादा Fees लेने वाला एक्टर बना ये शख्स, Kapil Sharma और Anupamaa को दी मात

Summary :

शरद केलकर बने टीवी के सबसे महंगे कलाकार

शरद केलकर ने टीवी इंडस्ट्री में कपिल शर्मा और रुपाली गांगुली जैसे बड़े सितारों को फीस के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आठ साल बाद टीवी पर वापसी करते हुए, शरद को ‘तुम से तुम तक’ के लिए प्रति दिन 3.5 लाख रुपये की फीस मिल रही है, जिससे वह टीवी के सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं।

टीवी इंडस्ट्री में जहां इन दिनों ‘अनुपमा’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे शोज का दबदबा है, वहीं अब एक ऐसा नाम सामने आया है जिसने फीस के मामले में टीवी के बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि कपिल शर्मा, रुपाली गांगुली और दिलीप जोशी जैसे नामी कलाकारों को भी इस एक्टर ने पछाड़ दिया है। हम बात कर रहे हैं दमदार आवाज और शानदार अभिनय के लिए मशहूर शरद केलकर की, जो लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

8 साल बाद टीवी पर वापसी

शरद केलकर ने ‘बाहुबली’ में प्रभास के किरदार को हिंदी में अपनी आवाज दी थी. इसके साथ ही एक्टर तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. वहीं अब पूरे आठ साल बाद शरद केलकर टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं। शरद जल्द ही नए सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में नजर आएंगे। यही वजह है कि उनकी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें एक मोटी रकम ऑफर की है।

Sharad Kelkar

मिल रही है सबसे ज्यादा फीस

रिपोर्ट्स की मानें तो शरद केलकर को ‘तुम से तुम तक’ के लिए एक दिन की करीब 3.5 लाख रुपये फीस दी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सीरियल टोटल ड्यूरेशन घंटे का होगा। इस लिहाज से शरद टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं। उन्होंने टीआरपी चार्ट्स में छाए रहने वाले ‘अनुपमा’ के कलाकारों और ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी तक को फीस के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Sharad Kelkar Anupamaa फेम Rupali Ganguly का बॉलीवुड पर बड़ा खुलासा, कहा- मुझे ये सब झेलना पड़ा था

27 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस

शरद केलकर के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर एक और बात काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में शरद एक ऐसी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे जो उनसे उम्र में 27 साल छोटी हैं। जहां शरद 46 साल के हैं, वहीं उनकी को-स्टार महज 19 साल की हैं। इस बड़े ऐज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि इसके बावजूद भी शरद अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

छोटे पर्दे पर मचेगा धमाल

शरद केलकर ने न सिर्फ टीवी पर, बल्कि फिल्मों में भी अपनी अगल पहचान बना चुके है। ‘तानाजी’, ‘लक्ष्मी’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी फिल्मों में उनके काम को खूब सराहा गया। वहीं टीवी पर भी वह ‘Saat Phere’, ‘Kuch Toh Log Kahenge’ और ‘Sinndoor Tere Naam Ka’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि शरद केलकर का ये मच अवेटेड कमबैक छोटे पर्दे पर कैसा धमाल मचाता है। दर्शक भी बेसब्री से उन्हें एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Yashika Jandwani