बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार वरुण शर्मा और शहनाज गिल की जोड़ी, सब फर्स्ट क्लास’ की शूटिंग शुरू

Summary :

पिछले कुछ सालों में मुराद खेतानी  ने ‘मुबारकां’, ‘कबीर सिंह’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘गुमराह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों का निर्माण करके अपनी इंडस्ट्री के से लेकर दर्शकों के बीच अलग छाप छोड़ी है. इतना ही नहीं, उन्होंने पिछले साल तारा सुतारिया के साथ फिल्म ‘अपूर्वा’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसने धूम भी मचा दी थी और दर्शकों के बीच खूब सराहना हासिल की थी. इसी बीच हाल ही में  एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुराद खेतानी ने जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर 20 जनवरी, 2024 को चंडीगढ़ में ‘सब फर्स्ट क्लास’ नाम की एक कॉमिक फिल्म की शूटिंग शुरू…

पिछले कुछ सालों में मुराद खेतानी  ने ‘मुबारकां’, ‘कबीर सिंह’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘गुमराह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों का निर्माण करके अपनी इंडस्ट्री के से लेकर दर्शकों के बीच अलग छाप छोड़ी है. इतना ही नहीं, उन्होंने पिछले साल तारा सुतारिया के साथ फिल्म ‘अपूर्वा’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसने धूम भी मचा दी थी और दर्शकों के बीच खूब सराहना हासिल की थी. इसी बीच हाल ही में  एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुराद खेतानी ने जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर 20 जनवरी, 2024 को चंडीगढ़ में ‘सब फर्स्ट क्लास’ नाम की एक कॉमिक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ  करने रहे हैं, जिनको रणदीप हुड्डा  की फिल्म ‘कैट’  के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में कुशा कपिला, मनु ऋषि चड्ढा और फैसल मलिक  भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.

  • मुराद खेतानी ने जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर 20 जनवरी, 2024 को चंडीगढ़ में ‘सब फर्स्ट क्लास’ नाम की एक कॉमिक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी
  • इस फिल्म में कुशा कपिला, मनु ऋषि चड्ढा और फैसल मलिक  भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे

फैमिली एंटरटेनर होने वाली हैं बलविंदर सिंह की फिल्म 

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, ये एक यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होने वाली है, जिसमें वरुण शर्मा और शहनाज गिल  मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, ‘फिल्म की शूटिंग आज से चंडीगढ़ में शुरू हो चुकी है और ये एक मैराथन स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल होने जा रहा है. ये एक सिचुएशनल कॉमेडी है और इसे डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रोजेक्ट के रूप में डिजाइन किया गया है. ये बलविंदर के लिए भी एक बड़े बदलाव वाली फिल्म है और टीम को विश्वास है कि फिल्म दर्शकों को भरपूर हंसाएगी और उनको खूब पसंद भी आएगी’.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Sharma (@fukravarun)

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं स्टार्स और फैंस 

इस फिल्म की कहानी के मेन हीरो-हीरोइन वरुण और शहनाज हैं. फिल्म में एक बड़ा ग्रुप शामिल है. फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सूत्र ने कहा, ‘कुशा कपिला, मनु ऋषि चड्ढा और फैसल मलिक भी फिल्म में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म जियो स्टूडियोज के साथ सिने1 स्टूडियोज का सहयोग है और साल के आखिर में एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रीमियर होगा. सभी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं’. वहीं, दोनों स्टार्स के फैंस भी उनकी इस कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

क्या इमरान हाशमी का होगा अहम किरदार?

साल 2020 में खबर सामने आई थी कि इमरान हाशमी हलविंदर सिंह निर्देशित ‘सब फर्स्ट क्लास’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि, हालिया अनाउंसमेंट में इमरान का कोई जिक्र नहीं है। आखिरी बार इमरान हाशमी को सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।