बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अभिनेता है जिन्होंने अपनी काबिलियत और अभिनय के दम पर सफलता तो हासिल की है और खूब स्टारडम भी कमाया है। लेकिन एक बात जो बीते दिनों देखी गयी वो ये है की अब सिर्फ स्टारडम के नाम पर फ़िल्में हिट नहीं होती दर्शक भी समझदार हो गए है। इस साल जिस तरह तीनों खान आमिर , शाहरुख़ और सलमान बॉक्स ऑफिस पर फेल हुए है उसने साबित कर दिया है की अब सिर्फ नाम का टैग फिल्म हिट नहीं करा सकता।
आज हम आपको उन 10 थिएटर आर्टिस्टों के बारे में बता रहे है जिन्होंने बिना फ़िल्मी बैकग्राउंड के भी इस इडस्ट्री में अपने काम के दम पर लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनायीं है।
10. पंकज त्रिपाठी :
मूल रूप से बिहार के रहने वाले पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड में स्थापित एक्टर है जो फिल्म गैंग्स और वास्सेपुर के अपने रोले से सुर्ख़ियों में आये थे और फिल्मों में अपने छोटे से रोल से भी छा जाने का हुनर इनमे बखूबी है।
9. मनोज बाजपेयी :
दो बार राष्ट्रीय अवार्ड जीत चुके मनोज वाजपेयी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बिहार के एक छोटे से गाँव से आकर बॉलीवुड में खुद को इस मुकाम पर पहुंचाने में इस अभिनेता ने खूब मेहनत की है। आपको बता दें मनोज बाजपेयी ने भी थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
8. नसीरुद्दीन शाह :
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले नसीरुद्दीन शाह ने भी अपनी अभिनय क्षमता को नेशनल स्कूल और ड्रामा से ही निखारा है और इन्होने भी तीन नेशनल अवार्ड जीते है।
7. इरफ़ान खान :
भारत एक खोज , चंद्रकांता और चाणक्य टीवी सीरियलों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इरफ़ान खान भी आज बॉलीवुड के सफल और क्षमतावान अभिनेताओं में गिने जाते है।
6. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी :
बेहद संघर्षपूर्ण जिंदगी जीने के बाद नवाजुद्दीन ने आज बॉलीवुड में अपनी पहचान एक ऐसे अभिनेता के तौर पर बनायीं है जो लीड एक्टर से भी ज्यादा अटेंशन प्राप्त करते है।
5. मकरंद देशपांडे :
मकरंद देशपांडे को आपने भले ही फिल्मों में छोटे और साइड रोलों में देखा होगा पर आपको बता दें ये एक कामयाब अभिनेता , डायरेक्टर और लेखक है और इन्होने भी अपने करियर की शुरुआत थेटरर से ही शुरू की थी।
4. अनुपम खेर :
बॉलीवुड में 500 से ज्यादा फ़िल्में कर चुके अनुपम खेर हर तरह के रोल करने में सक्षम है चाहे वो नेगेटिव किरदार को या कॉमेडी या फिर आदर्श किरदार। एक थिएटर आर्टिस्ट का इस मुकाम पर पहुंचना उनकी काबिलियत की गवाही देता है।
3. पंकज कपूर :
तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंकज कपूर को चलता फिरता एक्टिंग इंस्टिट्यूट कहा जाता है और इनका नाम भी बॉलीवुड के सम्मानित अभिनेताओं में गिना जाता है।
2. बोमन ईरानी :
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरआत करने से पहले बोमन ईरानी एक वेटर का काम करते थे और उसके बाद फोटोग्राफी। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद आज उनका नाम काबिल अभिनेताओं में गिना जाता है जो हर किरदार में खुद को साबित करते है।
1. नाना पाटेकर :
पूरी फ़िल्मी इंडस्ट्री में नाना साहब का नाम इज्जत के साथ लिया जाता है। नाना पाटेकर ने अपने फ़िल्मी करियर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ विलेन , सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब जीता है जो साबित करता है वो किस उच्च श्रेणी के अभिनेता है।


Download Android App
Download iOS App














