फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय फिलहाल अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रहे थे। वहीं खबर है कि आंनद एल. राय का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। निर्देशक ने गुरुवार को अपना स्वास्थ्य अपडेट ट्वीट के माध्यम से साझा किया।

उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल क्वारंटाइन में है साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि जो भी पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं, वे आवश्यक सावधानी बरतें।

राय ने ट्विटर पर लिखा,मेरा आज कोविड टेस्ट पॉजीटिव आया है। बस सभी को सूचित करना चाहता था कि मुझमें इसके कोई लक्षण नहीं है और मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। मैं अधिकारियों द्वारा दिए गए निदेशरें के अनुसार क्वारंटीन में हूं। हाल ही में मेरे संपर्क में आए किसी व्यक्ति को क्वारंटीन करने और सरकार के प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया।

वहीं एक अलग ट्वीट करके उन्होंने जानकारी दी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था और उसे सफलतापूर्वक बहाल कर दिया गया है। आगे उन्होंने लिखा, शुक्रिया ट्विटर, मुझे मेरा ट्विटर हैंडल वापस देने के लिए, जो पिछले 24 घंटों से अधिक समय तक हैक हो गया था।

बता दें ,कुछ दिनों पहले ही आनंद ने अक्षय, सारा और धनुष के साथ आगरा में शूटिंग की थी। आनंद एल राय के पॉजिटिव आने के बाद अब ये तीनों स्टार्स भी अपना टेस्ट कराएंगे।

वहीं इन स्टार्स के फैंस ने तो इनके लिए अभी दुआ भी करनी शुरू कर दी कि ये तीनों एक दम ठीक रहे। अब बाकी तो इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम होगा की क्या होता है।


Download Android App
Download iOS App



