एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा लॉकडाउन से ही लाइमलाइट में है। कोविड के दौरान उन्होंने अपना फ़र्ज़ निभाते हुए मुंबई के अस्पताल में कोविड से जूझ रहे मरीज़ों की सेवा की थी। आपको बता दे शिखा मल्होत्रा एक्ट्रेस होने के साथ- साथ एक ट्रेंड नर्स भी हैं जिसकी वजह से ही वो इस महामारी के बीच इतनी सुर्खियों में रही।

एक्ट्रेस को कुछ वक़्त पहले कोविड भी हो गया था। कोविड-19 से जंग जीतने के बाद शिखा मल्होत्रा को अब पैरालिसिस अटैक आ गया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार रात को ही उन्हें अटैक आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखा को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिखा के शरीर के दायें हिस्से पर पैरालिसिस अटैक हुआ है। बता दे उनकी हालत अभी स्थिर है, मगर वो बोल नहीं सकतीं। शिखा के मीडिया स्पोक पर्सन के मुताबिक, एक्ट्रेस कोविड से तो उबर गई थीं, मगर इससे उनको दूसरी परेशानियां हो गई।

बता दे शिखा की इस वक़्त की लेटेस्ट तस्वीरे भी सामने आ गई है। जिसे देखने के बाद अब फैंस उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



