इंडियन आइडल 12′ के होस्ट आदित्य नारायण अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरूआत करने जा रहे हैं। आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ 1 दिबंसर को शादी करने वाले हैं। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी में अब काफी कम समय बचा है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 28 नवंबर को इनकी तिलक सेरेमनी हुई, जिसके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
.jpg)
तिलक सेरेमनी के दौरान आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल अपने परिवार के साथ जश्न मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की तिलक सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इनमें से एक वीडियो में आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल साथ बैठे नजर आ रहे हैं। श्वेता अग्रवाल वीडियो में ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। तो वहीं आदित्य नारायण ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वीडियो में आदित्य नारायण के साथ उनके मम्पी और पापा को साथ देखा जा सकता है।

आदित्य नारायण ने कहा, “सभी पुरुषों के माथे पर तिलक लगाया जाता है, जो कि शादी की रस्में शुरू होने की अच्छी शुरुआत मानी जाती है। इस सेरेमनी में केवल घर के लोग और परिवार के खास सदस्य ही शामिल होते हैं।” बता दें कि शादी 1 दिसंबर को और रिसेप्शन 2 दिसंबर को होने वाला है।

वहीं दूसरी वीडियो में आदित्य नारायण अपने परिवार के साथ डांस फ्लोर पर नाचते नजर आ रहे हैं। आदित्य नारायण की खुशी इस वीडियो में साफ देखने को मिल रही है। आदित्य नारायण के साथ उनकी मम्मी भी डांस फ्लोर पर जा पहुंची हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में आदित्य नारायण अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



