बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए है। किंग खान पूरे 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अगले साल सुपरस्टार की 3 फिल्में रिलीज होने वाली है, ऐसे में अभिनेता ने अभी से कमर कस ली है। पिछले काफी वक्त से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का बुरा हाल देखने को मिल रहा है।

खासतौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही उसका विरोध देखने को मिला रहा है। ऐसे में फिल्म मेकर्स से लेकर एक्टर्स तक फिल्म को हिट कराने के लिए जतन कर रहे हैं। हाल ही में शाहरूख अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग खत्म करने के बाद मक्का में उमराह करने पहुंचे थे। वहीं अब किंग खान देर रात अपनी टीम के साथ मां वैष्णों के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि किंग खान अपनी टीम के साथ देर रात मां वैष्णों देवी दर्शन करने पहुंचे थे। वीडियो में एक्टर ब्लैक कलर की हुडी पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने खुद को बुरी तरह कवर किया हुआ है और उनके आगे पीछे उनकी टीम और बॉडीगार्ड उनके लिए रास्ता बनाते दिख रहे हैं।
माता वैष्णोदेवी के दर पर पहुँचे शाहरुख़ खान@iamsrk #Pathaan pic.twitter.com/AGJ8oNrhk8
— Priya Sinha🇮🇳 (@iPriyaSinha) December 12, 2022
शाहरुख खान से पहले आमिर खान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी जिसमें वो अपने ऑफिस में कलश पूजा करते दिखे थे। उनके साथ उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी आरती करती नजर आई थीं। तिलक लगे आमिर खान को पूजा करते देख लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था। उसी तरह किंग खान के वायरल वीडियो पर भी लोग अपनी तरह-तरह के प्रतिक्रिया दे रहे हैं।








शाहरुख खान के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- ये तो बस शुरुआत है। दूसरे यूजर ने कहा- कुछ भी कर लो बायकॉट बॉलीवुड ही जीतेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मूवी आ रही है क्या? प्रमोशन भी शुरु कर दिया। इसी तरह बाकि यूजर्स भी ने भी कॉमेंट में यही लिखा है कि मूवी आ रही होगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म 25 जनवरी 2023 को थियेटर में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान फिल्म जवान में नयनतारा और डंकी में तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते दिखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



