टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच चल रही आपसी लड़ाई काफी समय पहले ही पब्लिक हो चुकी है। अब इनका रिश्ता वो अग्ली टर्न ले चूका है जिसका अगर इनको पहले अंदाजा होता तो शयद ये कभी इस रिश्ते में बंधते ही नहीं। अब दोनों एक दूसरे पर पब्लिकली कीचड उछालने में लगे हुए है। आपको बता दे, श्वेता तिवारी इस वक़्त ‘खतरों के खिलाड़ी’ के शूट के लिए केपटाउन में हैं वहीं उनके पति अभिनव कोहली एक के बाद एक उन पर इल्जामों की बारसात कर रहें हैं।
दोनों की आपस की लड़ाई अब खुलेआम हो रही है। एक तरफ अभिनव आरोप लगा रहे हैं कि श्वेता उन्हें बिना बताए गईं हैं, तो वहीं श्वेता ने साउथ अफ्रीका से उन्हें करारा जवाब दिया। श्वेता के आरोपों पर अभिनव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पटलवार किया है।

आगे अभिनव ने कहा, ‘पैसा हजम भी कर लेती हो और कहती हो कि मैं पैसे नहीं भेजता, बच्चे पर सिर्फ तुम खर्च कर रही हो। तुम पहले ही बहुत गिर गई थी, तुम बस गिरती ही जा रही हो।’
अभिनव ने इससे भी इनकार किया कि श्वेता ने केपटाउन जाने से पहले उनसे बात की थी और बताया था कि रेयांश कहां है। उन्होंने कहा कि अगर ये सच है तो श्वेता दिखाए अपने कॉल रिकॉर्ड। अभिनव ने आगे कहा कि देश में कोरोना महामारी फैली है हर तरह लोग मर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है ऐसे में तुम रेयांश को छोड़कर चली गई क्योंकि तुम्हें पैसे कमाने थे। अभिनव का ये भी आरोप है कि श्वेता ने उनके बेटे रेयांश को जानबूझ कर उनसे दूर रखा है।


Download Android App
Download iOS App





