अजय देवगन ने फिल्म मैदान की रिलीज डेट का किया ऐलान,इस खास दिन पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इस समय एक नहीं बल्कि कई शानदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इस समय एक नहीं बल्कि कई शानदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म मैदान है। यूं तो फिल्म की शूटिंग काफी वक्त से चल रही है,लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म टल गई थी साथ ही इसकी शूटिंग भी प्रभावित रही थी। परंतु अब अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इसके अलावा एक अपडेट भी सामने आया है कि फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। अभिनेता अजय देवगन ने शनिवार को ऐलान किया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘मैदान’ 15 अक्टूबर, 2021 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस साल की शुरुआत में अजय ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया था और उन्होंने लिखा था: ये कहानी है भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर की, और हम सबके साथ सफल कोच की। बता दें पहले यह फिल्म इस साल 11 दिसंबर को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज 13 अगस्त 2021 के लिए खिसकाई गई थी।
लेकिन अब एक बार फ‍िर इस फ‍िल्‍म की नई रिलीज डेट सामने आई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा कर नई रिलीज डेट घोषित की थी।  अजय देवगन ने फिल्म के एक पोस्टर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘मैदान’ साल 2021 के दशहरे पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जनवरी में इसकी शूटिंग शुरू होगी। #Maidaan2021 । वहीं एक्टर ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं।

हालांकि अगले साल की शुरुआत में शूटिंग के शुरू होने से पहले ही फिल्म के कुछ हिस्से पहले लखनऊ, कोलकाता और मुंबई में फिल्म लिए गए हैं। फिल्म की शूटिंग का 65 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया गया है और इसके फाइनल शेड्यूल को अप्रैल तक खत्म कर लिया जाएगा। अमित रवींद्रनाथ शर्मा फिल्म के निर्देशक हैं, जिसमें प्रियमणि, गजराज रॉव और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार भी हैं। 
अजय देवगन की यह फ‍िल्‍म बहुत बड़े स्‍केल पर रिलीज होगी। मेकर्स इसे चार भाषाओं में र‍िलीज करेंगे। हिंदी के साथ यह फ‍िल्‍म तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। 
फ‍िल्‍म मैदान ऐसी है 

यह फिल्म फुटबॉल कोच और सन 1950 से 1963 में अपने निधन तक इंडियन नेशनल टीम के मैनेजर रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की जिंदगी से प्रेरित है।  अब्दुल रहीम को भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है। फिल्म को बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 

Desk Team