बॉलीवुड एक्ट्रेस वरीना हुसैन अपनी आगमी फिल्म ‘द इन्कम्प्लीट मैन’ की शूटिंग गोवा में कर रही है, जिसमे वो काफी व्यस्त हैं। तो वहीं एक खबर ये भी है की वो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही है। अगर सूत्रों की माने तो वरीना हुसैन बहुत ही जल्द साउथ फिल्मो में नजर आएंगी।

उन्होंने हाल ही में साउथ के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ‘एन टी आर’ प्रोडक्शन के साथ एक बिग बजट फिल्म के लिए हामी भरी है, जोकि उनके फैन्स के लिए खुशी की खबर है।

तो वहीं वरीना अपने शूटिंग के दौरान गोवा से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नज़र आईं। वरीना हुसैन एक मंझी हुई कलाकार के साथ साथ बहुत टैलेंटेड कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय की बदौलत बहुत सुर्खिया और प्रशंसा पाई है। वरीना ने फिल्म ‘लव यात्री’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, जिसे सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

अपनी डेब्यू फिल्म के बाद वरीना हुसैन ने मशहूर रैपर बादशाह के साथ एक उबेर कूल गाने में अभिनय किया, जो एक इंस्टेंट चार्ट बस्टर था, तो वहीं दूसरी ओर वरीना ने सुपर हिट फ्रेंचाइज़ी ‘दबंग 3’ में सलमान खान के साथ एक स्पेशल आइटम नंबर ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ भी किया है।


Download Android App
Download iOS App



