फिल्म जगत और खेल जगत ऐसे क्षेत्र है जहाँ कामयाबी के साथ साथ शोहरत और दौलत भी खूब मिलती। एक बाद अगर किसी इंसान का सितारा चढ़ता है तो दुनिया भर में उनके फैंस बन जाते है और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐसी बहुत सी सेलिब्रिटीज है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ख़ास पहचान बनायीं है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपने जीते जी उतना नाम नहीं कमाया जितनी शोहरत उन्होंने मौत के बाद पायी है। आईये नजर डालते है इस सेलिब्रिटीज लिस्ट पर
1.प्रत्युषा बनर्जी :
मशहूर टीवी शो बालिका वधु से फेम पाने वाली प्रत्युषा बनर्जी को इस शो के बाद टीवी इंडस्ट्री में कुछ ख़ास हासिल नहीं हुआ और इन्होने डिप्रेशन में आकर जान दे दी। मौत के बाद ये बहुत सुर्ख़ियों में रही और जो लोग इनके बारे में नहीं जानते थे वो भी इनके बारे में जानने लगे।
2.जिया खान :
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने फिल्म निशब्द से सुर्खियां जरूर बटोरी थी पर उनसके बाद बॉलीवुड में इन्हे खास सफलता हासिल नहीं हुई। इन्होने भी खुदकुशी करके अपनी जान दे दी। इनकी मौत के बाद भी बहुत बवाल मचा था और घर घर लोग जिया खान के नाम से अवगत हो गए।
3.इंदर कुमार :
फिल्मों में एक साइड एक्टर के तौर पर काम करने वाले इन्दर कुमार ने अपने पूरे करियर में इतनी लोकप्रियता हासिल नहीं की जितना उनकी मौत के बाद उन्हें सुर्खियां मिली।
4. दिव्या भारती :
महज 19 साल में इस बॉलीवुड अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गयी थी और एक छोटे से करियर में इनके कामयाबी तो मिली पर इनकी मौत के बाद इनका नाम जाना जाने लगा।
5. पॉल वॉकर :
फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस से पहचान बनाने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर एक भी साल 2013 में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था और उनके निधन के बाद दुनियाभर में उनकी खूब चर्चा हुई।
6.ह्यूज फिलिप :
इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की मौत एक मैच के दौरान मैदान पर हुई थी जब बल्लेबाजी करते समय एक गेंद इनके सिर पर लगी और इस चोट ने मैदान पर ही इनकी जान ले ली। ह्यूज को उनकी मौत से पहले सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में जाना जाता था पर आज इसने दुनिया जानती है।
7.दानिश जेहन :
यूट्यूब सेलिब्रिटी दानिश जेहन का बीते 20 दिसंबर को एक कार हादसे में निधन हो गया। इस युवा यूट्यूबर ने अपनी मौत के बाद जितना फेम कमाया है वो पहले नहीं था पर अब देशभर में लोग इनका नाम जानते है।


Download Android App
Download iOS App










