छठ पूजा हर साल दिवाली के 6 दिन बाद मनाई जाती है। इस त्योहार का यूपी और बिहार में खास महत्व माना जाता है। इस महान छठ पर्व का सभी को साल भर इंतजार रहता है। इस दौरान लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर घाट पर जाते हैं और छठी माता की पूजा करते हैं। इस दौरान महिलाएं और लड़कियां खास तरह से तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आप इस बार छठ पूजा पर पारंपरिक परिधान में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो यहां बताई गई साड़ियों की लिस्ट देख सकती हैं। यहां हम कुछ खूबसूरत सिल्क साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीद सकती हैं।
हर साल दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। यूपी और बिहार में इस पर्व अलग ही महत्व माना जाता है।
इस छठ महापर्व का इंतजार हर कोई सालभर करता है। इस दौरान लोग पारंपरिक कपड़े पहन कर घाट पर जाते हैं और छठी माता की पूजा करते हैं।
इस दौरान महिलाएं और लड़कियां खास तौर से तैयार होती हैं। ऐसे मे अगर आप इस बार छठ पूजा पर ट्रेडिशनल ड्रेस में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो यहां बताइ जा रही साड़ी की लिस्ट देख सकती हैं।
यहां पर हम कुछ खूबसूरत सिल्क साड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीद सकती हैं।
ग्रीन बनारसी सिल्क साड़ी
इसमें कोई शक नहीं कि ‘पद्मावत’ की अभिनेत्री सिल्क की साड़ी में हमेशा खूबसूरत दिखती हैं। चाहे वह फिल्मी किरदार हो या वास्तविक जीवन, शो और कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति उन्हें सबसे अलग बनाती है।
सिल्क साड़ी में काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल अच्छी तरह जानती हैं कि कांजीवरम सिल्क साड़ी में कैसे खूबसूरत दिखना है। वह हमेशा शो और इवेंट्स में एक पारंपरिक साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
कांजीवरम सिल्क साड़ी लुक
रेशम की साड़ी को पट्टू साड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अपनी एक अलग खूबसूरती है। रेशम की साड़ी छठ पूजा के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा नवविवाहित दुल्हन भी इस पारंपरिक साड़ी को चुन सकती हैं।
टिश्यू सिल्क साड़ी
आजकल टिश्यू सिल्क साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। लड़कियां इस साड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए ये साड़ियां बेस्ट हैं।
मलबरी सिल्क साड़ी
बनारसी सिल्क पैर्टन वाली मलबरी सिल्क साड़ी काफी क्लासी दिखती हैं। ये साड़ी पहनकर आप सबसे ज्यादा ट्रेडिशनल दिखने वाली हैं।
पैठानी सिल्क साड़ी
पैठानी भी सिल्क की एक वेरायटी है। इस साड़ी को औरंगाबाद के पैठण जिले में तैयार किया जाता है। इस साड़ी को बहुत ही महीन तरीके से तैयार किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App













