बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उन एक्ट्रेस में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फैंस उनके बारे में हर जानकारी चाहते हैं। सोशल मीडिया इसका बहुत बड़ा जरिया है। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है। दीपिका के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट गायब हो गए हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या दीपिका ने ये पोस्ट खुद डिलीट किए हैं या उनका अकाउंट हैक हो गया है।

जी हां, दीपिका के सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स से उनका सारे पोस्ट डिलीट हो चुके हैं जो की काफी शॉकिंग है। इतना ही नहीं दीपिका के अकाउंट्स से पोस्ट डिलीट होने के अलावा उनकी प्रोफाइल फोटो भी चेंज हो गई है। जहां सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी प्रोफाइल फोटो लगी हुई थी तो वहीं अब उनकी जगह ‘इंडिया टुडे’ मैगज़ीन की कवर फोटो लगी हुई आ रही है। अब एक्ट्रेस ने ये सारे पोस्ट ख़ुद डिलीट किए हैं या उनके अकाउंट्स हैक हो गये हैं, या फिर ये उनका अपनी किसी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने का कोई तरीका है? ये तो बाद में ही पता चलेगा।

अपने फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करने के अलावा दीपिका अक्सर अपने पति रणवीर सिंह के पोस्ट पर कमेंट करने की वजह से भी खबरों में रहती हैं। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान दीपिका ने अपने घर के कामों से जुड़े कुछ पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे जो काफी वायरल हुए थे। ऐसे में अब फैंस को दीपिका के स्टेटमेंट का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा कि आखिर ये हुआ क्या है? आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर और फेसबुक पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं।


Download Android App
Download iOS App



