टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर अपनी बीमारी से लड़ते- लड़ते ज़िन्दगी की जंग हार चुकी है। उनका सोमवार को निधन हो गया है। ऐसे में उनके घरवाले और दोस्त सदमे में है। इस वक़्त दुख के साथ दिव्या के करीबियों में गुस्सा भी भरा हुआ है। इस वक़्त दिव्या के जाने का सबसे बड़ा झटका दिव्या की दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी को लगा है। अब देवोलीना ने दिव्या के पति गगन का सोशल मीडिया पर पर्दाफर्श किया है।

देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक़्त खुद को संभाल ही नहीं पा रही हैं। उन्होंने अब वीडियो शेयर कर दिव्या के बारे में बताया और साथ ही उनके पति पर बड़े आरोप लगाए हैं। देवोलीना रोते हुए दिव्या के बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘मैं ये वीडियो इसलिए बना रही हूं क्योंकि मेरी क्लोज दोस्त दिव्या मुझे छोडकर चली गई है। उसने अभी तो ये डिसाइड किया था कि वो जिंदगी अपनी मर्जी से जिएगी बिना किसी के जाल में फंसे। मुझे लगता है कि भगवान भी नहीं चाहते थे कि वो और दर्द सहे। बीते 10 सालों में उसने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि लोगों ने उसका ही इस्तेमाल किया।

देवोलीना ने इस वीडियो को बनाने का मकसद बताते हुए कहा, ‘आज ये वीडियो बनाना बहुत जरूरी है स्पेशयली उस इंसान के लिए जिसकी वजह से दिव्या ने इतना सहा। मुझे पता है आज दिव्या जो हमारे बीच नहीं है उसकी वजह सिर्फ कोविड नहीं बल्कि वो दर्द है जो उसने इतने समय से सहा। कोई भी इंसान जब टूटा हुआ होता है तो वो छोटी से छोटी बिमारी से मर जाता है तो ये तो फिर भी कोविड था। मैं गगन गबरू से पूछना चाहूंगी उस दिन तूने क्या पोस्ट किया था कि दिव्या की मां और भाई तुम दोनों के रिलेशनशिप के खिलाफ थे और नहीं चाहते थे कि दोनों शादी करें। वो तेरे नाम से पब्लिसिटी ले रहे थे?’

देवोलीना ने कहा, ‘गगन आखिर तुम्हारी औकात क्या है? इंडस्ट्री में अगर तुम्हें कुछ लोग जानते हैं तो वो भी दिव्या की वजह से। तेरे खिलाफ सिर्फ दिव्या का परिवार नहीं बल्कि मैं भी थी क्योंकि हम तेरे बारे में जानते थे, लेकिन दिव्या तेरे प्यार में पागल थी, उसने हमारी नहीं सुनी और इसी वजह से मेरी और उसकी बात बंद हो गई थी।’

देवोलीना ने गगन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुमने दिव्या का उत्पीड़न किया था और उसके साथ मारपीट की थी। देवोलीना ने कहा कि गगन पहले भी छेड़छाड़ के मामले में छह महीने की जेल काट चुका है और फिलहाल जमानत पर है। देवोलीना ने कहा कि गगन ने दिव्या के साथ करवाचौथ के मौके पर भी मारपीट की थी और उसके गहने भी चुराकर ले गया था।

देवोलीना ने आगे कहा, ‘मैं तेरा काला चिट्ठा खोलके रहूंगी। अभी ये शुरुआत है। तुझे मैं एक्सपोज करूंगी। तू दिव्या को मारता था, तेरी वजह से वो बीमार रहने लगी थी। दिव्या ने गगन के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एनसी कराई है करवा चौथ के दिन क्योंकि तूने उसमे मारा और उसकी जूलरी लेकर चला गया। मैं तेरे खिलाफ सारे प्रूफ लेकर आऊंगी। गगन तू अब अपनी जिंदगी जेल में गुजारेगा। दिव्या तो अब अच्छी जगह चली गई है। वो भगवान की बच्ची थी और भगवान के पास चली गई, लेकिन तू जेल जाएगा।’


Download Android App
Download iOS App



