नहीं रहे धर्मेंद्र! 89 की उम्र में ‘ही-मैन’ का निधन, सांस की ये गंभीर बीमारी बनी मौत की वजह!

Summary :

Dharmendra Death Reason: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ी पड़ी है। दरअसल, ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र की ट्रीटमेंट चल रही थी। इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर…

Dharmendra Death Reason: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ी पड़ी है। दरअसल, ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र की ट्रीटमेंट चल रही थी।
इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
Dharmendra Death Reason
Dharmendra Death Reason (Photo: Social Media)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का देहांत बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं के चलते हुआ। हालांकि डॉक्टरों की तरफ़ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Dharmendra Death Reason: इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे धर्मेंद्र

पिछले कुछ समय से धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत और उम्र बढ़ने से होने वाली अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सांस से जुड़ी यह परेशानी, जिसे डिस्पेनिया कहा जाता है, बढ़ने पर उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखना पड़ा था।

Dharmendra Cause of Death: क्या है डिस्पेनिया?

Dharmendra Passes Away
Dharmendra Passes Away (Photo: Freepik)

सांस लेने में कठिनाई को डिस्पेनिया कहा जाता है। यह स्वयं कोई बीमारी नहीं, बल्कि कई आंतरिक बीमारियों का संकेत हो सकता है। अस्थमा, निमोनिया, दिल की कमजोरी या एनीमिया जैसी स्थितियों के कारण यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी कुछ समय के लिए भी हो सकती है और लंबे समय तक भी बनी रह सकती है। कई बार इसके कारण विविध होने के चलते इसकी पहचान और इलाज चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। खासतौर पर बुजुर्गों में यह परेशानी अधिक देखी जाती है।

Dharmendra Death Reason: क्यों होती है ये दिक्कत?

सांस लेने में परेशानी कई वजहों से हो सकती है। ऊंचाई में बदलाव, मौसम में अचानक परिवर्तन या तापमान के उतार-चढ़ाव से भी कई लोगों को ऐसी दिक्कत हो जाती है। कई मामलों में यह समस्या गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से भी जुड़ी होती है।

अस्थमा, तनाव, हृदय रोग, सांस लेने की नली में रुकावट, एलर्जी, एनीमिया या आयरन की कमी जैसी स्थितियों से भी डिस्पेनिया हो सकता है। इसके अलावा हार्ट फेलियर, लो या हाई ब्लड प्रेशर, तथा पल्मोनरी एम्बोलिज़्म भी इसके कारण हो सकते हैं।

Dyspnea Symptoms: डिस्पेनिया के लक्षण

Dharmendra Death Reason
Dharmendra Death Reason (Photo: Freepik)

सांस लेने में कठिनाई के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं, जिनकी समय रहते पहचान ज़रूरी मानी जाती है, जैसे-

  • तेजी से सांस चलना
  • सांस लेने में कठिनाई
  • मेहनत के बाद सांस फूलना
  • सीने में दबाव या जकड़न
  • दम घुटने जैसा महसूस होना
  • दिल की धड़कन का तेज होना

डिस्पेनिया से बचाव

  • धूम्रपान और सेकंड-हैंड स्मोक से दूरी रखें
  • रासायनिक धुएं और लकड़ी के धुएं से बचें
  • हृदय और फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए योग और व्यायाम करें

यह भी पढ़ें- एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर, Bollywood के ‘ही-मैन’ Dharmendra की 6 Classic Super hit Movies

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।