‘सर्जरी के बाद भी करनी पड़ रही है एडिटिंग?’, Janhvi Kapoor लेटेस्ट फोटोज में फिगर को लेकर हुईं ट्रोल!

Summary :

अब एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उनपर अब कई मीम्स बन चुके हैं और उनकी तस्वीर को लोग खोज-खोजकर कमेंट करते नज़र आ रहे हैं।

जाह्नवी कपूर की खूबसूरती पर पूरी दुनिया फिदा है। एक्ट्रेस अपने हर लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहती हैं। जब भी वो मीडिया के कैमरा में कैद होती हैं या उनकी कोई नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती है तो उनके चाहने वाले ख़ुशी से पागल हो जाते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के लिए अपनी कुछ हॉट तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं। इन तस्वीरों के अपलोड होने के कुछ मिंटो बाद ही जाह्नवी कपूर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। 
लेकिन इस बार इसका कारण उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि उनकी एडिटिंग स्किल्स हैं। दरअसल, अब एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उनपर अब कई मीम्स बन चुके हैं और उनकी तस्वीर को लोग खोज-खोजकर कमेंट करते नज़र आ रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस की ट्रॉल्लिंग का क्या कारण है ये जान लेते हैं। दरअसल, इस फोटो में लोगों ने एक बहुत बड़ी गलती पकड़ ली, जिसके बाद जाह्नवी और उनकी टीम जमकर ट्रोल हो रही है। 
आपको बता दें, ये पूरा माज़रा खुद का फोटो में कर्वी फिगर दिखाने के चक्कर में शुरू हुआ। एक्ट्रेस ने इस दौरान लोगों को अपना कर्वी फिगर दिखाने के लिए एडिटिंग का सहारा लिया, मगर ये एडिटिंग इतनी खराब थी कि लोगों ने इसे आसानी से पकड़ लिया। सामने आई इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक फोटो में एक्ट्रेस के पीछे का सोफा और उनका हाथ ही टेढ़ा हो गया है। ऐसे में कमेंट्स सेक्शन में गलत एडिटिंग का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

कमेंट सेक्शन पर नज़र डालें तो एक यूज़र ने मज़ाक उड़ाते हुए लिखा है, ‘RIP एडिटिंग स्किल्स।’ तो एक ने कमेंट किया, ‘किसी की नौकरी जाने वाली है।’ कोई बोला, ‘गलत एडिट हो गया।’ इतना ही नहीं एक यूज़र ने लिखा, ‘दुनिया फेक है दोस्तो, आप अपनी बॉडी में खुद रह रहे हैं हमेशा, ये एक्ट्रेस दुनिया भर की कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद भी फोटोशॉप करके अपनी बॉडी और पतला दिखा रही है।’ इसके अलावा एक ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, ‘फोटोशॉप ऐसा करो सोफे की डंडी सीधी रहे।’

वहीं, एक ट्रोलर ने कमेंट किया, ‘जो लोग ये कह रहे हैं कि ये फोटोशॉप्ड है, वे हेटर्स हैं। सोफ़ा भी वर्कआउट करता है, इसलिए कर्वी है।’ इसके अलावा एक कमेंट आया, ‘कल्पना कीजिए कि कई सर्जरी हुई हैं और फिर भी आप लुक के लिए फोटोशॉप पर निर्भर हैं, LOL।’ एक यूज़र ने लिखा, ‘सोफ़ा का एक टांग नकली है.. हां बहुत अच्छा सोफ़ा था लेकिन एक दिन एडिटर ने गुस्से में इस्की एक टांग टेडी कर दी। लेकिन एडिटर बहुत बेकार था तो उसको अस्पताल नहीं ले गया…।’ इसके अलावा एक ट्रोलर ने कहा, ‘सब सोफ़े के पीछे पड़े हैं,  कोई तीसरी तस्वीर में शैडो एडिट करना भूल गया।’

Desk Team