बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। मनोज एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने अब तक के करियर में अलग अलग तरह की तमाम फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने लीड रोल से लेकर सपोर्टिंग रोल तक सभी के जरिए अपनी गहरी छाप छोड़ी है। अब वह ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। एक्टर अब डिस्कवरी ऐप और चैनल पर डॉक्युमेंट्री ‘सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी’ में एंकरिंग करते दिखाई देंगे, इसी बीच खबर आ रही है कि मनोज 50 दिन के लिए लापता हो गए हैं।

एक सूत्र ने बताया है कि अपने अलग तरीके के किरदारों के लिए पहचान रखने वाले मनोज ने हाल में फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर के साथ 15 दिन की वर्कशॉप में भाग लिया था। फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 30 सालों से यादगार भूमिकाएं निभा रहे मनोज बाजपेयी अभी पूरी लगने के साथ फिल्मों की वर्कशॉप में शामिल होते हैं। फिल्म में मनोज का किरदार काफी कठिन है और इस रोल में आने के लिए मनोज अगले 50 दिनों तक अंडरग्राउंड रहेंगे और किसी से कोई संपर्क नहीं रखेंगे। मनोज बाजपेयी की इस फिल्म को डायरेक्टर कनु बहल बनाने जा रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी पिछली बार फातिमा सना शेख और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में दिखाई दिए थे। जल्द ही उनकी सुपरहिट वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ का सेकंड सीजन भी रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा मनोज ने एक और फिल्म ‘डायल 100’ भी साइन की है जिसकी शूटिंग भी इसी साल होने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



