Nepotism को लेकर Amaal Mallik और Gaurav Khanna के बीच हुई भिड़ंत, क्या अब शो में आएगा नया मोड़?

Summary :

Gaurav Amaal Debate: Bigg Boss 19 में जैसे-जैसे फिनाले करीब आता जा रहा है घर का माहौल भी गरमाता जा रहा है। हाल ही में शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच जमकर बहस होती नज़र आ रही है। लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव और अमाल शुरू में एक दूसरे से अपने स्ट्रगल और उन्हें मिले मौको के बारे में बात करते नज़र आ रहे है, लेकिन धीरे-धीरे से बातचीत झगडे में बदल जाती है और नेपोटिज्म को लेकर सवाल खड़ा हो जाता है Gaurav Amaal Debate:…

Gaurav Amaal Debate: Bigg Boss 19 में जैसे-जैसे फिनाले करीब आता जा रहा है घर का माहौल भी गरमाता जा रहा है। हाल ही में शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच जमकर बहस होती नज़र आ रही है। लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव और अमाल शुरू में एक दूसरे से अपने स्ट्रगल और उन्हें मिले मौको के बारे में बात करते नज़र आ रहे है, लेकिन धीरे-धीरे से बातचीत झगडे में बदल जाती है और नेपोटिज्म को लेकर सवाल खड़ा हो जाता है

Gaurav Amaal Debate: “मेहनत बराबर”

बातचीत के दौरान गौरव अमाल से कहते है नज़र आते है कि “पहला दरवाजा जो अपॉर्च्युनिटी का खुलता है वो टैलेंट पर नहीं होता, बात ये होती है कि आप सही लोगों को जानते है। गौरव की इस बात का जवाब देते हुए अमाल कहते है “भाई कोई भी स्टार आप रख लो उसी तरीके का स्ट्रगल होता है और सब उसी तरीके से स्टार बनते है” अमाल की इस बार मालती भी हामी भरते हुई कहती है कि “हां मेहनत बराबर होती है।”

Gaurav Amaal Debate
Gaurav Amaal Debate (Credit: Social Media)

Bigg Boss Latest Promo: “फूट इन द दोर मोमेंट”

गौरव आगे कहते है जहाँ तेरा स्ट्रगल शुरू हुआ है, हम एस्पायर करते है। वहीं अमाल कहते है कि “मैंने कभी मना नहीं किया है कि कभी किसी को फूट इन द दोर मोमेंट नहीं मिला है। गौरव आगे कहते है “मैं फूट इन द दोर मोमेंट की ही बात कर रहा हूँ कि वो मिलना आसान है। अमाल इस बात का जवाब देते हुए कहते है “मैं लड़ाई करने या बहस करने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ. मैं बस फैक्ट पर फैक्ट बता रहा हूँ. हम रिवर्स नेपोटिसिम के प्रोडक्ट है और ये सच्चाई है।”

Bigg Boss 19 Update:  फैंस ने किया रियेक्ट

Bigg Boss 19 Latest Promo
Bigg Boss 19 Latest Promo

अमाल और गौरव की इस बहस के बाद एक बार फिर से घर का माहौल गरमा गया है और सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने गौरव का सपोर्ट करते हुए लिखा “Nepomal गौरव खाना से कितना जल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss (@biggbosscolors.tv)

वहीं एक अन्य यूजर ने अमाल का सपोर्ट करते हुए कहा कि “जब आप किसी लेगेसी से आते हैं, तो यह रिवर्स नेपोटिज्म होता है। अपनी काबिलियत साबित करना दोगुना मुश्किल हो जाता है क्योंकि लोग तुलना करते हैं और जजमेंट देते हैं! सिर्फ टैलेंट और मेहनत वाले लोग ही टिक पाते हैं। नहीं तो, ऑडियंस उन्हें रिजेक्ट कर देती है। अब देखना होगा कि अमाल और गौरव के बीच हुई ये बहस क्या मोड़ लेती है। क्या इस बहस से बाद घर के एक्वेशन्स बदलते नज़र आएंगे या फिर घर में कुछ नया ही ट्वीस्ट देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler News: अनुपमा की ज़िंदगी में मचेगा बवाल, गौतम और माही मिलकर चलेंगे प्रेम- राही के खिलाफ चाल?

Yashika Jandwani