मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अपने गानों से हर किसी को दीवाना बना रहे है और आये दिन सुर्ख़ियों में भी रहते है। इन दिनों भी गुरु सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रहे है पर उन्होंने जो ऐलान बीते दिनों किया है उससे उनके भारतीय फैन्स नाराज हो सकते है।
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि सूट , लाहौर , बनजा तू मेरी रानी, इशारे तेरे जैसे गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले गुरु रंधावा अब पाकिस्तान टूर पर जाने का विचार बना रहे है।
जी हाँ जिस लाहौर गाने ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था उसी लाहौर को देखने की हसरत गुरु के दिल में भी है और उनका कहना है की अगर उनका प्लान सफल रहता है तो वो जल्द ही पाकिस्तान में सिंगिंग टूर कर सकते है।
बेशक गुरु रंधावा की फैन फोलोविंग दुनियाभर में है पर उनका पकिस्तान टूर इंडियन फैन्स को खटक सकता है क्योंकि जिस तरह का माहौल है भारतीय लोग पाकिस्तान की तारीफ सुनना ज्यादा पसंद नहीं करते है।
एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर गुरु रंधावा ने बताया की उन्हें म्यूजिक टूर के लिए पाकिस्तान से कई बार कॉल्स आये है और अब तक उन्होने पाकिस्तान देखा भी नहीं है। अगर उन्हें मौक़ा मिला तो वो लाहौर के साथ साथ कराची, इस्लामाबाद और रावलपिंडी जरूर देखना चाहेंगे।
आपको बता दें गुरु रंधावा का करियर इस समय जबरदस्त दौर में है और सिंगल्स , पूंजाबी गानों के साथ साथ उनके पास बॉलीवुड के भी कई प्रोजेक्ट्स है पर पाकिस्तान का सिंगिंग टूर नहीं उन्हें परेशान ना कर दे। बीते दिनों गुरु रंधावा ने कपिल शर्मा के शो में भी शिरकत की थी।
पाकिस्तान टूर को लेकर उनसे सवाल किया गया ‘क्या उनका मानना है की संगीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच का माहौल खुशनुमा हो सकता है तो गुरु का कहना था की अगर संगीत अचा हो तो लोगों को जोड़ने का काम करता है और दिल को छू जाता है। इस बात से फर्क नहीं पड़ता की ये संगीत किस देश का है और कहा से आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App









