छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी लाइफ के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है और वो इन दिनों अपना ट्रीटमेंट करवा रही हैं।
अब हाल ही में हिना ने अपने लेटेस्ट एथनिक लुक में फोटोज शेयर कर इंटरनेट पर कहर बरपा दिया है।
इन फोटोज में उनका स्टनिंग लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं।
हिना खान इन दिनों अपने लाइफ के बुरे फेज से गुजर रही हैं, लेकिन वो फिर भी हार नहीं मान रही है।
कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ते हुए भी एक्ट्रेस अपनी लाइफ को बखूबी तरीके से एन्जॉय कर रही हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनके लुक्स पर दिलखोलकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हैं।
एक्ट्रेस हिना खान ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।
बालों को स्टाइलिश लुक में बांधकर, कानों में इयररिंग्स पहनकर, माथे पर बिंदी और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस हिना खान ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।
हिना खान की इन फोटोज को शेयर हुए कुछ ही मिनट हुए हैं और अब तक 58 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट्स कर दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App












