बॉलीवुड की बोल्ड और हॉट अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वैसे इन दिनों जैकलीन अपनी अगामी फिल्म भूत पुलिस और बच्चन पांडे के चलते सुर्खियों मे थीं। वैसे अभिनेत्री अब तो अपनी हालिया पोस्ट को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं,जिसमें वह अपनी फिटनेस को लेकर लोगों की खूब वाहवाही लूट रही हैं।

वैसे जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती है। अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए डाइट से लेकर अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखती है।

अभिनेत्री ने शेयर की फोटो
अब जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अदाकारा की एक्सरसाइज के वक्त की है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वैसे ये एक मिरर सेल्फी है,जिसमें जैकलीन ब्लैक कलर की स्पोट्र्स ब्रा और ब्लैक पेंट में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं जिम भी दिखाई दे रहा है,जो उनके फैंस के बीच काफी पंसद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है,वे कहते हैं कि आप जैसे हो वैसे रहो और फिर वही आपको जज करते हैं। वैसे जैकलीन का यह कैप्शन भी उनके फैंस के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट्स में कहा, नॉटी हो रही हो।

बताते चलें कि जैकलीन फिल्म बच्चन पांडे में नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड में रोल हैं। इसके अलावा अरशद वारसी और कृति सैनन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म के लिए जैकलीन जनवरी में शूट करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



