Highway बना Horror Scene! Jannat Zubair का पीछा कर बीच सड़क पर हमला, कैमरों में कैद दहशत

Summary :

Jannat Zubair Attack: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Jannat Zubair और उनके भाई अयान जुबैर के साथ एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 मार्च को पनवेल हाईवे पर दिनदहाड़े कुछ अननोन लोगों ने उनका पीछा किया और उनके साथ धक्का-मुक्की व हमला किया। Jannat Zubair Attack: हाईवे पर खौफनाक वारदात, पीछा कर किया हमला बताया जा रहा है कि यह घटना अचानक हुई, जब दोनों किसी काम से ट्रेवल कर रहे थे। हमलावरों ने पहले उनका पीछा किया और फिर उन्हें घेरने की कोशिश की। इस पूरी घटना ने न सिर्फ उन्हें डरा दिया,…

Jannat Zubair Attack: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Jannat Zubair और उनके भाई अयान जुबैर के साथ एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 मार्च को पनवेल हाईवे पर दिनदहाड़े कुछ अननोन लोगों ने उनका पीछा किया और उनके साथ धक्का-मुक्की व हमला किया।

Jannat Zubair Attack: हाईवे पर खौफनाक वारदात, पीछा कर किया हमला

Jannat Zubair Attack
Jannat Zubair Attack ( Source: Social Media)

बताया जा रहा है कि यह घटना अचानक हुई, जब दोनों किसी काम से ट्रेवल कर रहे थे। हमलावरों ने पहले उनका पीछा किया और फिर उन्हें घेरने की कोशिश की। इस पूरी घटना ने न सिर्फ उन्हें डरा दिया, बल्कि इंडस्ट्री में भी सनसनी फैला दी।

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के बीच घबराहट का माहौल बन गया। कई लोगों ने इसे “सेलेब्स की सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल” बताया।

Jannat Zubair Highway Incident: टीम का बयान- “हमले और पीछा करने की घटना से सहमे थे”

Jannat Zubair Highway Incident
Jannat Zubair Highway Incident ( Source: Social Media)

घटना के बाद Jannat Zubair की टीम ने ऑफिसियल बयान जारी कर पूरी सच्चाई सामने रखी। बयान में बताया गया कि यह एक “डिस्टर्बिंग एक्सपीरियंस” था, जिसमें शारीरिक हमला और हाईवे पर पीछा करना शामिल था।

टीम ने साफ कहा कि यह सब दिनदहाड़े हुआ, जिससे मामला और भी गंभीर हो जाता है। हालांकि राहत की बात यह है कि जन्नत और उनके भाई दोनों अब सुरक्षित हैं।

टीम ने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सपोर्ट और चिंता के लिए वे आभारी हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल ऑफिसियल जानकारी पर भरोसा करें।

Panvel Highway Attack: पुलिस जांच में जुटी, वजह अब तक रहस्य

Panvel Highway Attack
Panvel Highway Attack ( Source : Social Media)

इस पूरे मामले की जांच अब पुलिस कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने और क्यों किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और CCTV व अन्य सबूत खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना के बाद सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और सख्त कार्रवाई हो। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी इस घटना को “चौंकाने वाला और डराने वाला” बताया है। फिलहाल सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है।

Read More: KSBKBT 2 17 March Spoiler Alert: शादी के बीच पनपा सीक्रेट प्यार! पार्थ-वैष्णवी की कहानी देगी बड़ा ट्विस्ट…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।