फेमस पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने गानों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके
चाहने वालों की भारत में भी कोई कमी देखने को नहीं मिलती है। ऐसे में जस्टिन बीबर के भारतीय
प्रशंसकों के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। पॉप सिंगर पूरे 5 साल बाद भारत में परफार्म
करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आखिरी बार इंडियन बेलीबर्स ने उन्हें देश में लाइव
परफॉर्म करते हुए 2007 में मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में देखा था। जिसके बाद से ही फैंस उनके कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
आखिरकार अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। जस्टिन को लाइव परफॉर्म करता देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है।
दरअसल, जस्टिन अपनी अपकमिंग एल्बम ‘जस्टिस‘ के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर पर निकले हैं। इसी के चलते वह भारत में भी अपनी
एल्बम का प्रमोशन करने वाले हैं। इस दौरान राजधानी दिल्ली में पॉप सिंगर का एक कॉन्सर्ट
होने वाला है। दिल्ली में यह कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 18 अक्तूबर को
होगा। जहां फैंस अपने फेवरेट सिंगर को लाइव परफॉर्म करते हुए देख पाएंगे।
जस्टिन के कॉन्सर्ट की टिकट 4 जून से बुक माई शो पर मिलनी शुरु हो जाएंगी। हालांकि, टिकटों के लिए
रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है और लोग अब पहले से ही टिकट खरीदना शुरू कर
सकते हैं। खबरों के मुताबिक जस्टिन दिल्ली में होने वाले इस कॉन्सर्ट में लगभग 30
मिनट तक परफॉर्म करेंगे, जो उनके फैंस के लिए एक गिफ्ट से कम नहीं होने
वाला है।
बता दें कि इंडिया के अलावा,
जस्टिन बीबर कई और देशों का
दौरा भी करेंगे। वह 30 से भी ज्यादा देशों की जर्नी करेंगे और मई 2022 से मार्च
2023 तक 125 से अधिक शोज करेंगे। 2016-2017 के ‘पर्पस वर्ल्ड टूर‘ के बाद से यह पॉप सिंगर का पहला वर्ल्ड टूर है।
पिछली बार जब पॉप सिंगर ने इंडिया में परफॉर्म किया था, तो उनके ज्यादातर फैंस निराश होकर लौटे थे। उस समय दावा किया गया था कि जस्टिन
बीबर ने कॉन्सर्ट में गाना ही नहीं गाया था। बल्कि उन्होंने सिर्फ लिप सिंग की थी, जिसके बाद लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। इस कॉन्ट्रोवर्सी में फंसने के
बाद सिंगर ताजमहल और राजस्थान जाने की अपनी प्लानिंग छोड़ मुंबई से ही सीधे अपने
देश लौट गए थे।


Download Android App
Download iOS App








